
बलिया : भृगुनगरी के बेटे व चितबड़ागाव कस्बे के शक्तिपीठ नेत्र चिकित्सालय तथा सिंह आई केयर हॉस्पिटल संभई अमेठी के प्रबंध निदेशक एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अम्बरेश प्रताप सिंह को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उत्कृष्ट नेत्र सेवा के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है. जिससे जनपद के साथ ही चाहने वालों में हर्ष व्याप्त है.

इस मौके पर भारत समाचार के मुख्य एडिटर बृजेश मिश्रा और भारत समाचार के सीईओ वीरेंद्र सिंह कहा कि नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र मे किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए दिये गए यह सम्मान कांन्क्लेव 2024 में दिया गया है.
अपने इस सम्मान के बाद सिंह आई केयर चरिटेबल ट्रस्ट संभई अमेठी अध्यक्ष डॉ.अम्बरेश प्रताप सिंह ने इस सम्मान के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व भारत समाचार के मुख्य एडिटर बृजेश मिश्रा और भारत समाचार के सीईओ वीरेंद्र सिंह के प्रति आभार जताया है. कहा हम दिल से आभारी है.
Comments
No comments yet.