बलिया : जुजुत्सु एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री देवराज रायचंद महासचिव अमित अरोड़ा ने बलिया के कराटे से जुड़े एल बी रावत को जूजूत्सु एसोसिएशन ऑफ़ बलिया के महासचिव की पद की जिम्मेदारी दी है।

एल बी रावत ने जुजुत्सु एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के महासचिव श्री अमित अरोड़ा जी को मै आभार प्रकट करता हूँ इन्होंने बलिया मे जूजुत्सु जैसे मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए हमें जो जिम्मेदारी सौपी हैं. इसे मै सुचारु रूप से बढ़ाने के लिए सदैव तात्पर्य रहूँगा।

बलिया के कराटे से जुड़े एल बी रावत को जूजूत्सु एसोसिएशन ऑफ़ बलिया के महासचिव की पद की जिम्मेदारी सौपे जाने से जनपद वासियों में हर्ष व्याप्त है. लोगों ने दूरभाष पर उन्हें बधाई दिया है.