बलिया : जमुनाराम महाविद्यालय परिसर में सोमवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्रबंधक डा. धर्मात्मानंद ने बतौर अतिथि शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें प्रमुख रूप से दहेज कुप्रथा पर लोकगीत, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण स्वच्छता पर कविता एवं भाषण, गीत एवं नृत्य शामिल रहा।

कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवक ने शिक्षा और रासेयो पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम के अन्त में बोलते हुए महाविद्यालय के मुख्य अतिथि धरमात्मानंद ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में स्वयं के व्यक्तित्व का विकास सामुदायिक सहयोग से ही होता हैं। राष्ट्रीय सेवयोजना ही आपको वह मंच देता हैं जहाँ आप अपना सर्वागिण विकास करते हैं.

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा चयनित ग्राम सभा मानपुर के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ तेज प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालते हुए रुदल बाबा ब्रह्म स्थान एवं मुख्य मार्ग की सफाई की गई। इस अवसर पर डॉ आशुतोष कुमार उपाध्याय, आरती पांडेय, विजय शंकर तिवारी, विद्यानिवास मिश्र आदि प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अंगद प्रसाद गुप्त और संचालन बृजेश कुमार गुप्ता ने  किया।