"शाम सतरंगी" में बही फाल्गुनी बयार तो रंग में डूबे चिकित्सकों ने जमकर लगाए ठुमके

मंच मिला तो चिकित्सकों ने मनवाया हुनर का जलवा

बलिया : बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन एवं बलिया मेडिकल एसोसिएशन (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बलिया सिटी ब्रांच ) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर के सिविल लाइन स्थित ऑफिसर्स क्लब में शाम सप्तरंग होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान चिकित्सकों ने एक से बढ़कर एक फाग गीत गए. जिस पर सभी चिकित्सक ठुमका लगाकर झूमते नजर आए.इस दौरान वाराणसी से आई संस्कृतिक टीम ने भी राधा कृष्ण के फाग गीतों पर जमकर ठुमका लगाया. "शाम सतरंगी" में बही फाल्गुनी बयार तो रंग में डूबे चिकित्सकों ने जमकर ठुमके लगाए.

https://youtu.be/UIudzK4_Vyw?si=OMDOPTfFlBQUeWcd

नगर के सिविल लाइन स्थित अफसर क्लब में आयोजित 'शाम सप्तरंग' होली मिलन समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ आई एम ए के अध्यक्ष डॉ. डी. राय, सचिव डॉ. ए के गुप्ता, नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव डॉ. बी. के. गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया. गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम वाराणसी से कलाकारों नृत्य से शुरू हुआ.

इसके उपरांत जिले के वरिष्ठ आर्थो सर्जन सुजीत गुप्ता व डॉ. संतोष चौधरी के रंगभरे गीतों से महफिल और रंगीन हो गया. बीच बीच में वाराणसी से कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों कों झूमने पर विवश कर दिया. इस दौरान महफिल कों रंगीन बनाने के लिए वाराणसी से आए राधा कृष्ण रूपी कलाकारों ने महिला चिकित्सकों के रंगों की होली खेली और जमकर अबीर उड़ाए.

https://youtu.be/hCx7vl3sBhQ?si=8gxhriKPNSF03MTl

इसके बाद जिला सदर अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ए के उपाध्याय ने भी होली गीतों से ऐसे समां बांधा की हर कोई अपने अपने ग्रुप संग खुद बखुद डांस करने लगा. जवान तो बूजुर्ग चिकित्सक भी झूमते रहे.

इस मौके पर डॉ. जीतेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. पीके सिंह गहलौत, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. आर बी गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. जे. पी. सिंह, डॉ. संतोष चौधरी, डॉ. निकिता सिंह, डॉ. आशु सिंह, डॉ. रचना सिंह, डॉ. शशिकला सिंह, डॉ. शिल्पा गुप्ता, डॉ. अनिल सोनी, डॉ. आशुतोष गुप्ता,डॉ. रोहन गुप्ता, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. साल्टी कसेरा, डॉ. गीतिका, डॉ. रवि शंकर, आदि शामिल रहे. नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव डॉ. बीके गुप्ता व आई एम ए के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने सभी अतिथियों व चिकित्सक सदस्यों को होली की बधाई देते हुए पर्व को हंसी ख़ुशी मनाने की कामना की.अंत में कार्यक्रम के प्रायोजक एडजेन के एमडी नवीन कुमार व प्रवीण कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया.