
बलिया: जनपद में 25 व 26 मार्च को होली मनाने को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। हालांकि जनपद में कुछ स्थानों पर 25 तो कुछ कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में 26 मार्च को होली मनाने की बात सामने आ रही है। वहीं 24 मार्च को जनपद के 22 थाना अंतर्गत 1627 स्थानों पर होलिका दहन पुलिस की देखरेख में की गयी. इस दौरान पुलिस महकमा एवं खुफिया विभाग अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहा। वहीं जिले के अधिकांश लोगों ने सुबह यानी 25 कों जमकर होली खेला. ग्रामीण व शहरी इलाकों में खूब अबीर ग़ुलाल उड़ाए गए. वही ग्रामीण इलाकों में भी जमकर होली गीत सुनाया गया.

विभागीय आकड़ों पर गौर फरमाएँ तो सदर कोतवाली में 66 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इसी प्रकार दुबहड़ में 44, गड़वार में 112, सुखपुरा में 69, फेफना में 39, नरहीं में 65, चितबड़ागांव में 37, बैरिया में 87, हल्दी में 66, दोकटी में 57 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इसके अलावा रेवती में 82, बांसडीह में 70, बांसडीहरोड में 72, सहतवार में 72, मनियर में 56, सिकंदरपुर में 103, खेजुरी में 46, पकड़ी में 53, रसड़ा में 151, नगरा में 85, भीमपुरा में 98, उभांव में 97 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।

वही सिकंदरपुर थाना के हरनाटार दयालपुर, नगरा थाना क्षेत्र के खरुआव, भीमपुरा थाना के खूटा बहोरवा, उभाव थाना के पशुहारी गांव अति संवेदनशील घोषित किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर अपने अपने क्षेत्र में सभी थानाध्यक्ष एवं पुलिस महाकमा तथा खुफिया विभाग के अधिकारी व कर्मचारी चक्रमण करते रहे.


Comments
No comments yet.