बलिया : नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में स्कूल के प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
बताया जा रहा है कि विवाहिता दवाई लेने के लिए गई थी। इसी बीच, महिला के साथ निजी स्कूल के प्रबंधक समेत 2 लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इससे महिला को गंभीर चोटे आई है, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। इस सम्बंध में नरही थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Comments
No comments yet.