बलिया रेलवे स्टेशन से 825 कारतूस व असलहा संग दो शस्त्र तश्कर गिरफ्तार
शनिवार को मॉडल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 के पूर्वी छोर पर लगे बलिया साइन बोर्ड के आगे टीन शेड के नीचे बने सीमेन्ट की ब्रेन्च के पास से जीआरपी ने दो अभियुक्तों को अवैध असलहा व कारतूस संग गिरफ्तार कर संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम व पता क्रमशः रंजीत कुमार पुत्र गुरू प्रसाद निवासी लालापुर थाना सरपतहा जनपद जौनपुर व राशिद उर्फ लल्लन पुत्र शौकत शाह निवासी सुईथाकला थाना सरपतहा जनपद जौनपुर बताया।