क्षेत्रीय पत्रकार के खिलाफ पुलीसिया साजिश से नाराज संगठन ने एसपी के सामने मजबूती से रखा पक्ष

होश में आए पुलिस प्रशासन वरना होगा आंदोलन: शशिकांत
बलिया। नरहीं थानाध्यक्ष सुनील चंद द्वारा अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार विश्वंभर गुप्ता को फर्जी तरीके से फंसाने के विरोध में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र के नेतृत्व में एसपी से मिलकर पत्रक सौंपा। जिसमे मांग किया गया कि मामले की सही व निष्पक्ष जांच की जाए. इस दौरान संगठन के प्रतिनिधिमण्डल पुलिस द्वारा की गयी तकनीकी कमियों को बताया. एसपी ने आश्वासन दिया कि इस प्रकरण में शीघ्र ही जांच करके गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कि जाएगी. इस प्रकरण कि जांच सीओ सदर को सौंप ड़ी गयी है.
प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने बताया कि नरहीं पुलिस द्वारा जिस मामले में पत्रकार विश्वंभर गुप्ता को थाने में बैठाया गया था, वह मामला ही फर्जी निकला। बावजूद पुलिस द्वारा अभी भी फर्जी तरीके से विश्वंभर गुप्ता को फंसाने की साजिश की जा रही है। जो कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। अवगत कराया कि पत्रकार विश्वंभर गुप्ता द्वारा बीते दिनों नरहीं वसूली कांड में खबर लिखने के कारण अब साजिशन उन्हें फंसाया जा रहा है। वे पुलिस कि आँखों कि किरकिरी बने हुए है. ऐसे नरहीं कांड के दलालों का मनोबल बढ़ेगा. जबकि इस छापमारी में एडीजी वाराणसी व डीआईजी के खुद पर्दाफाश किया था.
बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और पत्रकार का उत्पीड़न करने वाले थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई हो, अन्यथा प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बड़े पैमाने में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर पूर्वांचल प्रभारी दिग्विजय सिंह, जिलाध्यक्ष विजेंद्र बहादुर सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव सिंधु तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार केके पाठक, वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत ओझा, नगर अध्यक्ष तिलक कुमार, सिकंदरपुर अध्यक्ष अजय तिवारी, इमरान खान, आरिफ खान, संतोष सिंह, सेराजुद्दीन खान, कन्हैया कुमार आदि रहे।
Comments
No comments yet.