कोर्ट खबर: किशोरी के साथ गैंगरेप के दो अभियुक्तों को 25 साल की सश्रम कैद एक अभियुक्त को पांच साल की
बलिया: मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक रेप हुआ था। अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने तथा अभियुक्तों के अनुकूल नहीं चलने पर गंदा वीडियो वायरल करने के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट प्रथमकांत की न्यायालय ने सहतवार बिनहा निवासी इरशाद को दोषी पाकर 25 साल के सश्रम कारावास व 20 हजार जुर्माना तथा मनियर निपनिया निवासी अभियुक्त सोनू ठाकुर को भी 25 साल के ही सश्रम कारावास व 20 हजार रुपए जुर्माना ठोंका है। साथ ही निपनिया गांव निवासी ध्रुव नारायण सिंह पुत्र वशिष्ठ सिंह को पॉक्सो की धारा 14 में दोषी ठहराते हुए 5 साल के सश्रम कारावास तथा 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया है साथ ही न्यायालय ने आदेश दिया है कि जुर्माने की धनराशि नहीं भुगतान करने पर अतिरिक्त छः मास की अतिरिक्त सश्रम कैद भुगतना होगा।