बलिया : नेशनल बुक ट्रस्ट से प्रकाशित पुस्तक“याद करूँ तो 1942 : बलिया की क्रांति” का चयन उत्तर प्रदेश की चर्चित योजना "ग्रामीण डिजिटल लाइब्रेरी योजना" में किया गया है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों, किशोरों और युवाओं में डिजिटल साक्षरता के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही नवीनतम पुस्तकों तक उनकी पहुँच भी सुगम हो सकेगी।
बताते चलें कि इस पुस्तक के लेखक धर्मराज गुप्ता मनियर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम चोरकैंड के निवासी हैं। यह पुस्तक प्रधानमंत्री युवा योजना के अंतर्गत प्रकाशित हुई है।
पुस्तक ने इस वर्ष आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2026 में भी बेस्ट सेलिंग पुस्तकों के समूह में अपनी जगह बनाई साथ ही इस कृति की सराहना राष्ट्रपति द्वारा भी की जा चुकी है।इस खबर से स्थानीय साहित्यकारों में खुशी व्याप्त है। अशोक पत्रकार, कवि शशि प्रेमदेव, शिवजी पांडेय 'रसराज', मोहन जी श्रीवास्तव, आशीष त्रिवेदी, भवतोष पाण्डेय आदि लोगों ने बधाई दी।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.