बलिया : टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा अधिकारी डॉ. देव नीति ने बलिया के पूर्व सांसद माननीय वीरेंद्र सिंह मस्त के आवास पर उनसे टीम के सदस्यों ने मुलाकात की। उन्हें अभियान की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि आयुष्मान आरोग्य शिविरों में आधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के जरिए जोखिम वाली आबादी की स्क्रीनिंग की जा रही है।

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रोगों की जल्द पहचान और समय पर उपचार से जनपद बलिया जल्द ही क्षय रोग (TB) मुक्त हो जाएगा। इस अवसर पर विभाग की ओर से शंभू नाथ पांडेय, अब्दुल कादिर और श्री मोहित भी उपस्थित रहे। हमारा संकल्प है-बलिया को जल्द से जल्द टीबी मुक्त बनाना। इसी को ध्यान में रखकर जिले कि अलग अलग टीमों का संचालन कराया जा रहा है। गांव में जाकर लोगों को टीबी के उच्च जोखिम से अवगत कराया जा रहा है।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.