बलिया से एक बहुत बड़ी खबर सामने आयी है। जहां मुंडन संस्कार के दौरान गंगा स्नान के समय दो युवतियों सहित चार लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया।

ये पूरी घटना बलिया के सदर तहसील क्षेत्र के शिवरामपुर संगम घाट की है। जहां रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुण्डन संस्कार के दौरान गंगा स्नान करते समय चार किशोर-किशोरियां गहरे पानी में चले गए।
बताया जा रहा है कि सभी मोबाइल से सेल्फी और रील बना रहे थे। इसी दरम्यान अचानक संतुलन बिगड़ा और एक-एक कर सभी गहरे पानी में समा गए।
हादसे में हर्षिता चौहान (17), नंदिता चौहान (12), अरुण चौहान (20) और अर्जुन चौहान (21) की डूबने से मौत हो गई। जबकि अर्पिता और साधना नाम की दो बालिकाओं को स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.