नियमित खान-पान संयमित जीनवशैली से टीबी को हराना आसान : डीएम
शनिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित आपदा विभाग के सभागार में गोद लिए गए क्षय रोगियों के बीच पोषण पोटली एवं फल टोकरी का वितरण जिलाधिकारी / अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, मंगला प्रसाद सिंह अपने हाथ से किया। कहा कि पीएम का सपना टी बी मुक्त भारत हो अपना। इसी के मद्देनजर हर किसी को अभियान में शामिल होना चाहिए। इस अभियान को अनवरत आगे बढ़ाने में टीबी रोगियों का सहयोग आपेक्षित है।