झूठ के सिद्धांतों पर चलकर युवाओं के भविष्य से मजाक कर रही है सरकार
समाजवादी शिक्षक महासभा के राष्ट्रीय सचिव व भीमराव अंबेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. लल्लन सिंह के जिले में प्रथम आगमन पर अधिवक्ता सभा व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सरकार शिक्षा का व्यवसायीकरण करने में लगी हुई है.