बलिया लेप्रो सर्जन डॉ. अशोक कुमार गुप्ता को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्
बलिया : चिकित्सा स्वास्थय एवं परिवार कल्याण आजमगढ़ मण्डल द्वारा आयोजित परिवार नियोजन के क्षेत्र में वर्ष 2022- 2023 एवं विश्व जनसंख्या दिवस वर्ष 2023-2024 मे उत्कृष्ट कार्य के लिए बलिया जनपद के वरिष्ठ लेप्रो सर्जन डॉ ए.के. गुप्ता को अपर निदेशक डॉ हरगोविंद सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. चिकित्सा के क्षेत्र में इस उपलब्धि से जिले के आई एम ए चिकित्सक सदस्यों एवं अन्य चिकित्सा संगठन के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर किया है.