सनबीम एप्रिसिएशन एंड कॉनफ्लूएंस अवार्ड 2024: लगातार तीसरी बार "बेस्ट सनबीम स्कूल ऑफ द ईयर के खिताब प
बलिया जिले के सनबीम स्कूल ना केवल बलिया में अपितु सनबीम ग्रुप ऑफ एसोसिएशन द्वारा संचालित पूर्वाचल के सभी जिलों में अपनी कार्यशैली और उपलब्धियों के दम पर शीर्ष शिखर पर अपना स्थान बनाए हुए है। जिले के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि 21 मार्च 2024 को वाराणसी में डीएच के एदुसर्व द्वारा आयोजित एप्रिसिएशन कॉनक्लेव 2024 में सनबीम बलिया ने अपनी विशिष्टता का परचम लहराया है। यह विद्यालय प्रबंधन के कुशल नेतृत्व और दूरगामी सोच का नतीजा है कि सनबीम बलिया इस कॉनक्लेव में उत्तरप्रदेश के कई अन्य जिलों में संचालित सनबीम स्कूलों में अग्रणी रहा।