संस्कार, संस्कृति और भारतीयता का केंद्र बिंदु है नागाजी: प्रान्तीय मंत्री रामनाथ
बलिया में सत्र 2023-24 के वार्षिक परीक्षाफल वितरण का आयोजन नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर मे किया गया। इस कार्यक्रम मे अव्वल प्रतिभागियों को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के मंत्री रामनाथ गुप्त , विशिष्ट अतिथि प्रदेश निरीक्षक राम सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय के वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त भैया - बहनों को पुरस्कृत किया गया।