नोएडा : सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती का शव अपने अपने पुरुष मित्र के घर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि बलिया की रहने वाली निशा (19) दिल्ली के दल्लूपुरा में परिवार के साथ रहती थी। बलिया का रहना वाला धनंजय कुमार (19) छिजारसी में रहकर पेंटिंग का काम करता है। एक ही गांव में रहने के कारण युवती का युवक के घर आना जाना लगा रहता था।
बुधवार सुबह भी युवती घर पर स्वजन को युवक के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन रात करीब 11 बजे स्वजन को सूचना मिली कि युवती धनंजय कुमार के कमरे में ब्लेड से शरीर पर वार कर लिया है। उसे इलाज के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले युवती को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं स्वजन और अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
युवती के गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मृतका का मित्र धनंजय कुमार स्वस्थ है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। आशंका है कि प्रेम प्रसंग में नाकाम होने पर युवक ने महिला मित्र की हत्या की है।
Comments
No comments yet.