
बलिया। मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया डॉ विजयपति द्विवेदी ने बुद्धवार को जिला मुख्यालय पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कार्यक्रम 2023-24 में जनपद के अंदर महिला पुरुष नसबंदी में प्रथम स्थान पर पाए जाने पर एसपी सिटी हॉस्पिटल के संचालक एवं आइएमए के सचिव डॉ. ए. के. गुप्ता को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

इसके अलावे क्वालिटी इंश्योरेंस कार्यक्रम में कायाकल्प के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में भी उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इस मौके पर डा. एसपी सिटी हॉस्पिटल के संचालक एवं आइएमए के सचिव डॉ. ए. के. गुप्ता ने कहा कि जनपद के अंदर महिला पुरुष नसबंदी में प्रथम स्थान का पुरस्कार को मिलने के बाद अस्पताल के समस्त कर्मियों में उत्साह का माहौल है, बल्कि यह पुरस्कार और अच्छे कार्य को करने के लिए प्रेरित करने वाला साबित हुआ है. कहा कि इस पुरस्कार को मिलने के बाद शासन की सभी लाभकारी योजनाओ को लागू करने में हमारे कर्मी और जोश खरोश के साथ काम करेंगे। डॉ गुप्ता ने यह भी कहा कि मुझे जो पुरस्कार मिला है.

वह मेरे मातहत कर्मचारियों के सहयोग व मेहनत की देन है जिसे मैं भूल नहीं सकता और इसके लिए मैं उन सभी कर्मियों का आभारी हूं। जिन्होंने इस कार्यक्रम कों सफल बनाने में मेरे साथ दिन रात काम किया हैं. इस उत्कृष्ट कार्यक्रम से सफलता का परचम लहराने के लिए आईएमए के सदस्यों ने भी बधाई व मुबारकबाद दिया है. इस मौके पर सीएमओ डॉ. बीपी द्विवेदी ने भी और मेहनत के साथ कार्यक्रम कों सफल बनाने कि अपील कि है.

Comments
No comments yet.