Mohini Tomer Murder Case : पुलिस के सामने टूट गए हत्यारोपी, बतायी घटना की खौफनाक सच्चाई
उत्तर प्रदेश में कासगंज के सोरोंजी में करीब दो माह पूर्व क्रिकेट मैच खेलने के दौरान हुए छोटे सा विवाद अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या का करण बना। इस बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इस विवाद और उसके बाद घटी घटना जिले भर में चर्चा का विषय बन गई है। अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या में जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है।