छात्रवृत्ति घोटाले में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार, हड़कम्प, बलिया में धमकी ईओडब्लू की टीम
जिले में वर्ष 2018 से 2021 के बीच हुई लाखों की छात्रवृति घोटाले की जांच करने गुरुवार की रात लखनऊ से पहुंची आर्थिक अपराध अनुसंधान (ईओडब्ल्यू) की टीम ने भीमपुरा में छापेमारी कर आशा सिंह होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज शाहपुर टिटिहा के प्रबंधक अंगद सिंह को गिरफ्तार कर लिया.