
बलिया। किसी भी पद की शोभा तभी बढ़ती है। जब उस पद पर सही व पात्र व्यक्ति का चयन हो। किसी ने सही ही कहा है, कि शेरनी का दुध स्वर्ण पात्र में ही सुशोभित होता है। इसको शब्दशः चरितार्थ करते हुए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त ने प्रो. डॉ. अरविन्द नेत्र पाण्डेय (वरिष्ठ प्राध्यापक) को विभिन्न संकायों का संकायाध्यक्ष नियुक्त कर के किया है। प्रो. गुप्ता ने प्रो. डॉ. अरविंद नेत्र पांडेय को कला, मानविकी और समाज विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया है.
बता दें कि डॉ० पाण्डेय सतीश चन्द्र कालेज के सैन्य विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक हैं। साथ ही सतीश चन्द्र कालेज के प्राचार्य एवं जे. एन. सी. यू. के मुख्य अधिष्ठाता के साथ ही विश्वविद्यालय के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी इमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के बल पर विकास में अपना योगदान दे चुके हैं। अभी भी प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से विकास की चिंता करते रहते है।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी सतीश चंद्र कॉलेज बलिया से स्नातक, गोरखपुर विश्व विश्वविद्यालय गोरखपुर से परास्नातक की प्रथम श्रेणी की डिग्री प्राप्त कर सतीश चंद्र कालेज बलिया से अपने शैक्षिक जीवन की शुरुआत करने वाले प्रतिभाशाली और प्रतिभा के धनी है. मेजर डा. अरविंद नेत्र पांडेय, सतीश चंद्र पी जी कालेज बलिया में अपनी सेवा सन 1990 से प्राध्यापक सैन्यविज्ञान के रूप मे देना शुरू किये। अपने शैक्षणिक दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करते हुए एनसीसी में मेजर तक की भूमिका के साथ ही कालेज के चीफ प्राक्टर के पद का निर्वहन भी किये हुए है। इसके साथ ही इग्नू में सहायक समन्वयक के साथ ही सचल दल प्रभारी के बाद कालेज के प्राचार्य के दायित्व का निर्वहन करने के साथ ही जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर पद की भी शोभा बढ़ा चुके है.
प्रोफेसर पांडेय छात्र कल्याण अधिकारी भी कई सालो तक रहे है तथा बलिया में नकल रोकने में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन भी आप के द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा प्रोफेसर अरविंद नेत्र पांडेय को नए कार्यभार सौंपने से चहूंओर कुलपति एवं कुलसचिव की प्रशंसा की जा रही है.
डॉ. पाण्डेय को संकाय प्रमुख पद पर नियुक्त होने की सूचना मिलते ही एससी कॉलेज में खुशी का वातावरण क़ायम हो गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बैकुंठ नाथ पांडेय, डॉ उमेश सिंह, डॉ अंगद सिंह, डॉ मनीष पांडेय, डॉ आशुतोष यादव, अवनीश राय, प्रो देवेन्द्र सिंह, डॉ मान सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी।
कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने प्रो. डॉ. अरविंद नेत्र पांडेय को कला, मानविकी और समाज विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया है.बता दें कि डॉ० पाण्डेय सतीश चन्द्र कालेज के सैन्य विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक हैं। साथ ही सतीश चन्द्र कालेज के प्राचार्य एवं जे. एन. सी. यू. के मुख्य अधिष्ठाता के साथ ही विश्वविद्यालय के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी इमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के बल पर विकास में अपना योगदान दे चुके हैं। अभी भी प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से विकास की चिंता करते रहते है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी सतीश चंद्र कॉलेज बलिया से स्नातक, गोरखपुर विश्व विश्वविद्यालय गोरखपुर से परास्नातक की प्रथम श्रेणी की डिग्री प्राप्त कर सतीश चंद्र कालेज बलिया से अपने शैक्षिक जीवन की शुरुआत करने वाले प्रतिभाशाली और बहुमुखी प्रतिभा के धनी है. मेजर डा. अरविंद नेत्र पांडेय, सतीश चंद्र पी जी कालेज बलिया में अपनी सेवा सन 1990 से प्राध्यापक सैन्यविज्ञान के रूप मे देना शुरू किये। अपने शैक्षणिक दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करते हुए एनसीसी में मेजर तक की भूमिका के साथ ही कालेज के चीफ प्राक्टर के पद का निर्वहन भी किये हुए है।इसके साथ ही इग्नू में सहायक समन्वयक के साथ ही सचल दल प्रभारी के बाद कालेज के प्राचार्य के दायित्व का निर्वहन करने के साथ ही जन नायक चन्द्र शेखर विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर पद की भी शोभा बढ़ा चुके है. प्रोफेसर पांडेय छात्र कल्याण अधिकारी भी कई सालो तक रहे है तथा बलिया में नकल रोकने में उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन भी आप के द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा प्रोफेसर अरविंद नेत्र पांडेय को नए कार्यभार देने पर चहूंओर कुलपति एवं कुलसचिव की प्रशंसा हो रही है।संकाय प्रमुख पद पर नियुक्त होने की सूचना मिलते ही एस सी कॉलेज में खुशी का वातावरण क़ायम हो गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बैकुंठ नाथ पांडेय, डॉ उमेश सिंह, डॉ अंगद सिंह, डॉ मनीष पांडेय, डॉ आशुतोष यादव, अवनीश राय, प्रो देवेन्द्र सिंह, डॉ मान सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी।
Comments
No comments yet.