नरही थानेदार की कार्यशैली से खफा पत्रकारों एसपी से मिलकर पत्रक
नरहीं थानाध्यक्ष सुनील चंद द्वारा अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार विश्वंभर गुप्ता को फर्जी तरीके से फंसाने के विरोध में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र के नेतृत्व में एसपी से मिलकर पत्रक सौंपा। जिसमे मांग किया गया कि मामले की सही व निष्पक्ष जांच की जाए. इस दौरान संगठन के प्रतिनिधिमण्डल पुलिस द्वारा की गयी तकनीकी कमियों को बताया. एसपी ने आश्वासन दिया कि इस प्रकरण में शीघ्र ही जांच करके गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कि जाएगी. इस प्रकरण कि जांच सीओ सदर को सौंप ड़ी गयी है.