अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 32 वां स्थापना दिवस मना
अधिवक्ता परिषद बलिया इकाई द्वारा शनिवार को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का 32 वां स्थापना दिवस शनिवार को 'दी सिविल बार एसोसिएशन, बलिया' के सभागार में मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया विभाग के विभाग प्रचारक अंबेश, मुख्य वक्ता अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश राय, विशिष्ठ अतिथिगण उच्च न्यायालय के मुख्य स्थाई अधिवक्ता राजेश्वर त्रिपाठी व हरिशंकर विधि महाविद्यालय के प्राचार्य अभय श्रीवास्तव व अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती व अधिवक्ता परिषद के संस्थापक दंतोपन्त ठेंगड़ी जी के चित्र पर पुष्पार्चन व दीपार्जन राष्ट्रगीत वन्देमातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.