प्रदेश सरकार की बखिया उधेड़ी, सपा नेताओं ने कहा थाना पुलिस चला रहे भाजपाई

बलिया। जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, बेतहासा महंगाई, प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था, गोंड, खरवार, तुरहा बिरादरी को एससी, एसटी जाति प्रमाण पत्र न निर्गत करने, घाघरा, गंगा नदियों के बाढ़ और कटान पीड़ितों को मदद करने, भाजपा नेताओं द्वारा अवैध शराब के किए जा रहे धंधे को रोकने, छात्रसंघ चुनाव पर लगी रोक हटाने, जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने कि मांग सहित जनपद को विशेष पैकेज देने, बंद पड़े नलकूपों को ठीक करने नगर क्षेत्र के जलजमाव एवं जाम से मुक्ति आदि 18 सूत्री मांगो को लेकर समाजवादी पार्टी बलिया द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को विशाल धरना दिया गया। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से पहुंचाने के लिए अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

धरना सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि हर राजनीतिक लड़ाई की शुरुआत बलिया से होती हैं और इस बार भी इस लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ बिगुल बलिया ने बजाया हैं 27 में सफलता अवश्य मिलेगी। पूर्वांचल से चला यह विरोध का आंदोलन लखनऊ की कुर्सी हिलाएगा।

सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि बलिया के अधिकारी जनहित के सवाल पर जनता की सुने नहीं तो यह भृगु मुनि की धरती है यहां के लोग जवाब तुरंत और वाजिब देते हैं। सांसद रामाशंकर राजभर ने कहा कि पीडीए के लोगों एकजुट हो जाइए। समाजवादी पार्टी ही आपकी शुभचिंतक हैं इसे मजबूत बनाइए। घोसी के सांसद राजीव राय ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि आज ही से 2027 विधानसभा चुनाव के तैयारी में जुट जाइए।

धरना सभा को मुख्यरूप से पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, सिंकदरपुर विधायक मो. जिआउद्दीन रिजवी, जयप्रकाश अंचल, श्रीमती मंजू सिंह, ब्यास जी गोड, सुशील कुमार पाण्डेय “कांहजी” अरविन्द गिरी, मिठाईलाल भारती, संजय उपाध्याय, पूर्व नपाध्यक्ष लक्षमण गुप्ता, डा. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, रोहित चौबे, जलालुदीन जेडी, रजनीश यादव, साथी रामजी गुप्ता, श्रीभगवान वर्मा, राजेश गोड, राजन कनौजिया, रामेश्वर पासवान, अजय यादव, जय प्रकाश मुन्ना आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता संग्राम सिंह यादव ने किया।