गुड न्यूज : रेलवे क्राॅसिंग होगी बंद, अंडरपास बनाने के लिए क़वायद शुरू
बहुत जल्द बलिया शहर अंतर्गत चित्तू पांडेय चैराहे के पास जाम की समस्या से निजात मिल जाएगा. रेलवे क्राॅसिंग को बंद कर उसकी जगह अंडरपास का निर्माण होगा। इसकी प्रकिया अब शुरू कर दी गई है। अगले कुछ दिनों में ही निर्माण शुरू होने के कयास लगाए जा रहे है। सूत्रों की मानें तो ओवरब्रिज के नीचे पूरब साइड की दुकानों को तोड़ने का काम मंगलवार से शुरू हो गया है. 14 कक्षीय कोर्ट को शुरू कराने में अंडरपास सहायक हो सकता है. रेलवे बाउंड्री से सटी सभी दुकानों को जेसीबी से जमींदोज किया जा रहा है। यह कार्य तेजी से चल रहा है। अंडरपास बनने के बाद क्राॅसिंग बंद होने से हर माह गेटमैन व मेंटेनेंस पर होने वाले रेलवे के करीब एक लाख रुपये बचेंगे।