वाराणसी। गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति मजबूत करते हुए वाराणसी में नया एरिया ऑफिस शुरू किया है। कंपनी का कहना है कि इस कार्यालय के माध्यम से सलाहकार नेटवर्क का विस्तार, कैशलेस अस्पतालों से साझेदारी मजबूत करने, दावों के तेज़ निपटान और ग्राहकों को बेहतर स्वास्थ्य बीमा सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कंपनी के अनुसार, वाराणसी एरिया ऑफिस पूर्वी उत्तर प्रदेश में उसका मुख्य परिचालन केंद्र होगा। इसके जरिए टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्वास्थ्य बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, पहली बार बीमा लेने वाले ग्राहकों, स्व-रोजगार से जुड़े लोगों, एमएसएमई और परिवारों तक सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस ने वर्ष 2026-27 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1,500 से अधिक बीमा सलाहकार जोड़ने, स्वास्थ्य बीमा कवरेज बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क का विस्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ जी. श्रीनिवासन ने कहा कि भारत में स्वास्थ्य बीमा के विकास का अगला चरण उभरते शहरों और जिलों से आएगा, जहां स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति स्थापित करना कंपनी की विस्तार रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
गौरतलब है कि मार्च 2024 में आईआरडीएआई से लाइसेंस मिलने के बाद कंपनी ने तेज़ी से विस्तार किया है। वर्तमान में गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस देशभर में 75 कार्यालयों के माध्यम से 9.25 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रही है।
वाराणसी एरिया ऑफिस का उद्घाटन एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. एस. के. सिंह तथा गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ जी. श्रीनिवासन ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों स्टेट हेड आर एस सिंह, एरिया मैनेजर रवि शंकर तिवारी की उपस्थिति में किया गया।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस का विस्तार, वाराणसी में क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ
पूर्वी उत्तर प्रदेश में गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस का विस्तार, वाराणसी में क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ
16 Jul 2026
2 min read
78 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Related Posts
कटहल नाला बदहाल, जुहू चौपाटी बेहाल: करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल
03 Jul 2026
2 min
बलिया में नवपदस्थ औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा का दवा व्यापारियों ने किया स्वागत
03 Jul 2026
1 min
अच्छी खबर: बलियावासियों को जल्द मिलेगी AC Dormitory की नई सुविधा!
05 Jul 2026
1 min
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल
06 Jul 2026
2 min
Comments
No comments yet.