
बलिया : आइएमए बलिया व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक जुलाई चिकित्सक दिवस के अवसर पर नगर के होटल ग्रैंड सिंघानिया में चिकित्सा जगत से जुड़े चिकित्सकों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया है. जिसमें एक सतत प्रशिक्षण कार्यक्रम (कार्यशाला) का आयोजन भी किया गया है. जिसमें बलिया के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाना है। इस दौरान व्याख्यान भी प्रस्तुत किया जाएगा. यह जानकारी बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव डॉ. बिनोद कुमार गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी.
डॉ बी के गुप्ता ने बताया कि चिकित्सा जगत में समय-समय पर नई-नई पद्धतियों से हम लोगों के उपचार के लिए प्रयासरत रहते हैं. मानव सेवा ही हम चिकित्सकों मूल कर्तव्य है. इसी को आधार मानते हुए हम लोग हर साल की भांति डॉक्टर्स डे पर 1 जुलाई को नगर के एक निजी होटल में सम्मान समारोह तथा एक बृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया है. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ अभय नारायण राय होंगे. इस अवसर बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन की तरफ डॉ. राजेश कुमार केजरीवाल व डॉ संतोष कुमार चिकित्सा रत्न एवं बलिया मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से डॉ राम बाबू गुप्ता तथा डॉ सीपी पाण्डेय को चिकित्सा भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.