Skip to content
Tuesday, August 25, 2026
Breaking
शहर कोतवाली से रसड़ा तक योगेंद्र सिंह की तैनाती और तबादले की कहानी भी रही चर्चाओं में रसड़ा से हटे इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह, साइबर सेल से हुए संबद्ध रक्षाबंधन पर महावीरी झंडा जुलूस में दिखेगी नारी शक्ति, पहली बार डमरू-झाल बजाएंगी बेटियां बलिया में 1000 बंदियों की क्षमता वाले नए जेल भवन का निर्माण जल्द बलिया के डॉ. इफ्तेखार खां को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित निलंबित एएनएम की कथित फर्जी नियुक्ति पर CMO कार्यालय में हंगामा

Today's Lead

Editor's Picks

Essential reads selected by the newsroom.

Latest News

Fresh reporting, analysis, commentary, and newsroom updates.

IMG-20240825-WA0056
Breaking News

पदक विजेताओं का बलिया स्टेशन पर एसोसिएशन के तरफ से स्वागत

मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में ओपेन आमंत्रण आल इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक स्टेडियम में 24अगस्त से लेकर 25अगस्त 2024 तक होने वाले प्रतियोगिता में शोतोकान स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तरफ से बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन, बलिया के चार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक एक रजत तथा एक काँस्या पदक जीता. जिनका एसोसिएशन कि ओर से बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन परिसर में भव्य स्वागत किया गया.

25 Aug 2024 2 min read
IMG-20240824-WA0097
Breaking News

अधिकारियों की टीम ने छापामारी पर छः संदिग्ध दवाओं के नमूने लिये

सहायक आयुक्त औषधि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आजमगढ मण्डल आजमगढ द्वारा गठित तीन जनपदों के औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने शनिवार को दवा मण्डी बिशुनीपुर में औचक छापामारी की. टीम ने कार्रवाई करते हुए चार मेडिकल की दुकानों से छः संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किये गए.

24 Aug 2024 1 min read
drugs-234947674-16x9_0
Breaking News

दवा व्यापारियों के लिए राहत, दवा से हटा दिया गया ये प्रतिबन्ध

बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक दवा मार्केट मे हुई जिसमे दवा व्यापारियों ने कई विषय पर चर्चा की गयी । इस बैठक को सम्बोधित करते हुए बीसीडीए के अध्यक्ष आनन्द सिंह ने बताया कि एन्याईटी एवं डिप्रेशन के मरीजों को आसानी से सेवा दे सकेंगे क्योंकि अब एनडीपीएस का नया नियम दवा विक्रेताओं पर लागू नहीं होगा । संस्था की अपील पर कमिश्नर एनडीपीएस का संशोधित नोटिस जारी किया है। बैठक मे राजकुमार, अनिल त्रिपाठी, संजय, बिनोद, संदीप, आनन्द, मनोज श्रीवास्तव, हिरू, बिरू, राजेश, मुमताज अहमद, हसन शाहनवाज, असगर , प्रवीण, राजेन्द्र, राजकिशोर, प्रखर, हरेन्द्र आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री बब्बन यादव ने किया।

24 Aug 2024 1 min read
Breaking News

14 करोड़ की लागत से इको पर्यटन विकास कार्य का शुभारंभ

सुरहाताल किनारे मैरीटार गांव में पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़ की लागत से इको पर्यटन विकास कार्य का शुभारंभ हुआ। विधायक प्रतिनिधि शांत स्वरूप सिंह गुड्डू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्य का श्रीगणेश किया। सुरहाताल किनारे एक दर्जन से अधिक प्रोजेक्ट पर कार्य होगा।

24 Aug 2024 2 min read
IMG-20240823-WA0215
Breaking News

पुलिस भर्ती परीक्षा : डीएम-एसपी करते रहे परीक्षा केंद्रों का चक्रमण

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा शुक्रवार से कड़ी व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। शुक्रवार को यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी विक्रांतवीर दोनों पालियों में पूरी परीक्षा के दौरान गतिशील रहे।दोनों अधिकारी सुबह की पाली में सबसे पहले राजकीय महिला डिग्री कॉलेज नगवा गए। वहां सभी कमरों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। वहां से सतीश चंद्र कॉलेज आए और वहां भी बारीकी से परीक्षा का निरीक्षण किया.

23 Aug 2024 1 min read
IMG_20240823_154820
Breaking News

नहीं रहे दिग्गज कांग्रेसी नेता डॉ. भोला पाण्डेय

द्वाबा (बैरिया) के पूर्व विधायक एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव डॉ. भोला पांडेय नहीं रहे। उन्होंने शुक्रवार की सुबह गोमती नगर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें सच्चा कोंग्रेसी नेता बताया.

23 Aug 2024 2 min read
Breaking News

मेडिकल कालेज की राह के रोड़े खत्म, जेल की जमीन पर ही बनेगा मेडिकल कॉलेज भवन

जनपद में बहुप्रतीक्षित मेडिकल कालेज बनाए जाने का मार्ग अब पूरी तरह से प्रशस्त हो गया है। जी हां, शासन ने जिले में मेडिकल कालेज बनाने के लिए इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाने का आदेश दे दिया है। ऐसे में सब कुछ ठीक रहा तो इसका प्रस्ताव तत्काल पास कर इसके शिलान्यास की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी.

22 Aug 2024 4 min read
IMG-20240821-WA0097
Breaking News

पुलिस भर्ती परीक्षा : डीएम एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी विक्रांतवीर ने बुधवार को शहर में स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक व सम्बन्धित अधिकारियों से वहां की व्यवस्था सम्बन्धी विस्तृत जानकारी ली। कहा कि सीसीटीवी हर समय क्रियाशील होना चाहिए। परीक्षा की जो गाइडलाईन है, उसके हिसाब से ही परीक्षा की पूरी कार्यवाही होगी। पूरी परीक्षा के दौरान जो दायित्व मिले है, पूरी तत्परता से उसका निर्वहन सभी अधिकारी करेंगे।

21 Aug 2024 3 min read
Breaking News

जेल का फाटक खुला, सेनानियों का जत्था प्रतीकात्मक रूप से जेल से बाहर निकला

बलिया बलिदान दिवस के मौके पर जेल का फाटक खुला और जनपद के एक मात्र जीवित सेनानी पं राम विचार पाण्डेय के नेतृत्व में सेनानियों का जत्था प्रतीकात्मक रूप से जेल से बाहर निकला। जेल से बाहर निकलते समय पं राम विचार पाण्डेय के एक तरफ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, तो दूसरी तरफ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी थे। इसके अलावा तमाम सेनानियों के परिजन व जनपद के वरिष्ठ लोगों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

19 Aug 2024 2 min read
IMG-20240818-WA0063
Breaking News

रंगमंच पर एक पुनः जीवंत हुआ बलिया का बागी इतिहास

बलिया बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में आशीष त्रिवेदी द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक ‘क्रांति 1942@ बलिया ‘का मंचन किया गया। संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया के रंगकर्मियों ने 1942 की क्रांति में बलिया की भूमिका को शानदार तरीके से मंच पर प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के दौरान कई बार दर्शक और कलाकार एकाकार होते नजर होते दिखे। मंच से जब क्रांतिकारी नारा लग रहा था तो दर्शकों ने भी उसमें अपनी आवाज़ मिलाई। 18 अगस्त 1942 में हुए बैरिया शहादत, 16 अगस्त को बलिया सब्जी मंडी में गोली कांड जैसे दृश्य को देख कर दर्शक उद्वेलित हो उठे। जानकी देवी के नेतृत्व में बलिया कलेक्ट्रेट पर महिलाओं ने जब तिरंगा फहराया तो दर्शक दिर्घा तालियों से गूंज गया। 19 अगस्त 1942 को क्रांति मैदान से आजादी की घोषणा हुई तो भृगु बाबा की जयघोष से गंगा बहुउद्देशीय सभागार गूंज उठा.

18 Aug 2024 2 min read
IMG-20240817-WA0136
Breaking News

Kolkata trani docter rape case: आईएमए के आह्वान पर पुरे दिन ठप रहीं ओपीडी व स्वास्थ्य सेवाएं

कोलकाता के महिला चिकित्सक बलात्कार व हत्या के प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर मुखर हुए आईएमए के चिकित्सकों ने अपनी ओपीडी सेवाएं बंद करके जिला चिकित्सालय व। जिला महिला चिकित्सालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं बंद कराकर, चौक शहीद पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए। इस मौके पर धरना सभा को इंडियन डेंटिस्ट एसोसिएशन, यूपीएमएसआरए तथा पीएमएस के चिकित्सकों ने पुरजोर समर्थन दिया.

17 Aug 2024 2 min read
IMG-20240816-WA0073
Breaking News

कोलकाता महिला चिकित्सक हत्या प्रकरण में आक्रोषित चिकित्सको ने पीएम को भेजा पत्र,न्याय के लिए की

कोलकाता में महिला जूनियर डाक्टर की घृणित बलात्कार के बाद निर्मम हत्या से आक्रोशित चिकित्सको का प्रतिनिधिमंडल आइएमए के बैनर तले जिलाधिकारी से मिला. इस दौरान डाक्टरो के सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाने एवं महिला चिकित्सक प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित पत्रक डीएम को सौंपा.

16 Aug 2024 2 min read