दीवानी न्यायालय के कैम्पस में न्यायिक अधिकारियों संग पौधारोपण किए जिला जज अमित पाल सिंह

विधि संवाददाता

बलिया: दमन, शोषण और अन्याय के खिलाफ प्रतिरोध की अभय आवाज और सत्य,अहिंसा, बंधुत्व एवं सर्वधर्म समभाव के मिसाल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व साथ ही नेक ईमानदार, विनम्रता व सादगी के प्रतीक कहे जाने वाले पूर्व प्रधान मंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर दीवानी न्यायालय के कैम्पस में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने न्यायिक अधिकारी गण एवं अधिवक्ताओं संग मिलकर सर्वप्रथम दोनों विभूतियों को माल्यार्पण किया और उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की.

इसी क्रम में स्वच्छता अभियान के तहत प्राकृतिक सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए और उन्हें याद करते हुए जिला जज ने न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों संग पौधारोपण भी किया.महात्मा गॉंधी जयन्ती के अवसर पर एक ‘‘पेड़ मॉं के नाम‘‘ कार्यक्रम में न्यायाधीश आवास परिसर में स्थापित ‘‘नन्दन वन‘‘ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पूर्व मा0 जनपद न्यायाधीश एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा 14 कक्षीय न्यायालय परिसर एवं जनपद न्यायाधीश के आवास पर लाल चन्दन का दो पौधा जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने रोपित किया

कार्यक्रम में चन्दन, सागौन, अर्जून, युकेकलिप्टस, महोगनी एवं अन्य विभिन्न प्रकार के 80 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अमृतपाल सिंह द्वारा लाल चन्दन का पौध रोपण कर एक पेड़ मॉ के नाम कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया.


नरेन्द्र कुमार सिंह, श्री पुनीत कुमार गुप्ता, श्री प्रथम कान्त, श्री महेश चन्द्र वर्मा, श्रीमती नीलम ढाका, श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी, श्री राम कृपाल, श्री हरीश चन्द्रा, श्री हरीश कुमार, श्री पराग यादव, श्री विराट मणि त्रिपाठी, श्री सुशांत गौड, श्री अवनीश कुमार, श्री पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, श्री चन्दन सिंह, सुश्री प्रियंका यादव, सुरभि सिंह, उर्फी आजमी, आशुतोष सिंह, सुश्री गार्गी शर्मा, श्रीमती कविता कुमारी, श्रीमती सृष्टि त्रिपाठी, श्री संजय कुमार गौड़, रविकरन सिंह एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम वृक्षरोपण कार्य किया गया।

कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया श्री वी0के0आनन्द, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, श्री अंजनी कुमार सिंह, श्री अशोक कुमार यादव, डी0पी0ओ0 नमामि गंगे श्री सलभ उपाध्याय, वन दरोगा अजय कुमार, अवनीश कुमार , वन रक्षक श्री विजय कुॅवर, श्री प्रियांशु सिंह, धर्मेन्द्र कुमार एवं दतात्रेय सिंह, अनील सिंह, अभिषेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।जनपद न्यायाधीश

जिला जज के साथ अपर जिला जज प्रथम एन के सिंह , अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश अरुण कुमार, विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट प्रथमकांत , विशेष न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा, सीजेएम पराग यादव के अलावा अन्य न्यायिक अधिकारी गण ,अधिवक्ता गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे.


त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट