Skip to content
Saturday, July 4, 2026
Breaking

Today's Lead

Editor's Picks

Essential reads selected by the newsroom.

Latest News

Fresh reporting, analysis, commentary, and newsroom updates.

court-1
Breaking News

कोर्ट खबर: किशोरी के साथ गैंगरेप के दो अभियुक्तों को 25 साल की सश्रम कैद एक अभियुक्त को पांच साल की

बलिया: मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक रेप हुआ था। अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने तथा अभियुक्तों के अनुकूल नहीं चलने पर गंदा वीडियो वायरल करने के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट प्रथमकांत की न्यायालय ने सहतवार बिनहा निवासी इरशाद को दोषी पाकर 25 साल के सश्रम कारावास व 20 हजार जुर्माना तथा मनियर निपनिया निवासी अभियुक्त सोनू ठाकुर को भी 25 साल के ही सश्रम कारावास व 20 हजार रुपए जुर्माना ठोंका है। साथ ही निपनिया गांव निवासी ध्रुव नारायण सिंह पुत्र वशिष्ठ सिंह को पॉक्सो की धारा 14 में दोषी ठहराते हुए 5 साल के सश्रम कारावास तथा 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया है साथ ही न्यायालय ने आदेश दिया है कि जुर्माने की धनराशि नहीं भुगतान करने पर अतिरिक्त छः मास की अतिरिक्त सश्रम कैद भुगतना होगा।

25 Sep 2025 1 min read
1001781418
Breaking News

एनडीआरएफ एवं रेडक्रास ने गुलाब देवी कालेज की छात्राओं को बताये आपदा से बचाव के टिप्स

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में मनोज कुमार शर्मा उप महानिरीक्षक के दिशा – निर्देशन में 11वीं बटालियन एन डी आर एफ वाराणसी की टीम निरीक्षक इंद्रदेव कुमार के नेतृत्व में रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से गुलाब देवी इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं को आपदा से बचाव के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

25 Sep 2025 1 min read
26_1740563091856_1740563098313
Breaking News

ऊर्जा मंत्री दो बेटियों की करंट से मौत पा जताया शोक, जेई समेत दो विभागीय अफसरों को किया निलंबित

बलिया के जीराबस्ती क्षेत्र में तुला ब्रम्ह बाबा स्थान के पास बिजली का तार टूट कर पानी में गिरने के कारण उसके करेंट से दो बच्चियों (सगी बहनों) की मृत्यु हो गई। इस घटना को कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। इस प्रकरण में जूनियर इंजीनियर आशुतोष पांडेय तथा एसडीओ अनिल कुमार को निलंबित किया गया है।

24 Sep 2025 1 min read
ballia-news
Breaking News

बलिया में करंट की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती के नई बस्ती निवासी हरेराम यादव की दो सगी बेटियो की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

24 Sep 2025 1 min read
1001771918
Breaking News

बलिया के दो लोगों की राजस्थान में हत्या, पुलिस की तत्परता से कुंए में मिला शव

बलिया जिले के अघेला गांव के अशोक सिंह और विकास की हत्या कर दी गई। दोनों के शव राजस्थान के शाहजहांपुर थाने के अलग-अलग कुओं से बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि अशोक सिंह को 9 लाख रुपए के जनरेटर के लिए ऑनलाइन ठगों ने सिर्फ 3.5 लाख रुपए में देने का झांसा दिया था। 19 सितंबर को बलिया से जयपुर रवाना हुए दोनों का मोबाइल बंद हो गया और संपर्क टूट गया। अशोक सिंह बलिया किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बलिया पुलिस ने मृतकों के मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर शाहजहांपुर में दोनों के शव बरामद किए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से ठगी गिरोह की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी है।

24 Sep 2025 1 min read
Breaking News

कोर्ट न्यूज: हिंदी मातृभाषा के अलावा आत्मबोध करने की भी भाषा : जिला जज

हिंदी पखवारा दिवस के समापन पर जिला जज अनिल कुमार झा ने किया उद्बोधन* विधि संवाददाता बलिया: हिंदी मात्र केवल भाषा ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और पहचान का प्रतीक है। भारत में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाल...

22 Sep 2025 1 min read
1001752531
Breaking News

बागी बलिया के लाल राजेश सीएम के हाथों हुए सम्मानित, खूब मिल रही बधाई

बलिया : काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब समिति वाराणसी के संस्थापक सचिव एवं रोटरी क्लब ब्लड डोनर्स वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार गुप्ता सेंचुरियन मूल रूप से शहर चमन सिंह बाग रोड बलिया निवासी को उत्तर प्रद...

20 Sep 2025 1 min read
1001736498
Breaking News

बदमाशों ने गोली मारकर युवक की कर दी हत्या, सनसनी

बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के पास रेपुरा चट्टी पर शनिवार की देर शाम को मनबढ़ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या क्यों और किसने की ? यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पर, घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बातचीत करने के साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

20 Sep 2025 1 min read
1001736498
Breaking News

बलिया में बाइक सवार हमलावरों ने प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी, महिला टीचर घायल

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर दिनदहाड़े तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षक और शिक्षिका पर हमला कर उनकी चेन लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने शिक्षक को गोली मार दिया। घायल शिक्षक की मौत उपचार के लिए ले जाते वक्त हो गयी। सरेराह हुई वारदात से हड़कम्प मच गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गये है। इस घटना से जिले के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।

17 Sep 2025 1 min read
IMG_20250917_190142
Breaking News

सीआईएससीई बोर्ड की कराटे प्रतियोगिता में बलिया की बेटी ने जीता स्वर्ण पदक

शोतोकान कराते एसोसिएशन की खिलाड़ी और सेक्रेड हार्ट स्कूल सहरपाली बलिया की छात्रा पलक गुप्ता ने बेंगलुरु में दिनांक 17/18 सितंबर 2025 कों आयोजित सीआईएससीई बोर्ड की कराटे प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के -52 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पलक को राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

17 Sep 2025 1 min read
16_09_2025-cm_yogi_adityanath_5_24048854
Breaking News

शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी : योगी सरकार फैसले के खिलाफ दाखिल करेगी रिव्यू

सर्वोच्च न्यायलय के हाल में दिए गए फैसले ने प्रदेश के लाखों शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है। कोर्ट के आदेश के अनुसार, कक्षा एक से आठ तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति पाने के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करना अनिवार्य बताया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों को टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) से राहत दिलाने के लिए अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि उच्चतम न्यायालय द्वारा हाल ही में दिए गए आदेश के खिलाफ रिव्यू पिटीशन (समीक्षा याचिका) दाखिल की जाय।

16 Sep 2025 1 min read
screenshot_2025-09-14-08-38-51-26_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12
Breaking News

बलिया रेलवे स्टेशन के सामने डिवाइडर से टकराया ट्रक बना आग का शोला

बलिया : नेशनल हाइवे-31 पर बलिया रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार की आधी रात डिवाइडर से टकराकर एक ट्रक आग का गोला बन गया। बीच सड़क पर ट्रक में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। घटना की वजह से एनएच-31 पर जाम की स्थिति बन गई थी। रात होने के बावजूद घटनास्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। ट्रक के बारे विस्तृत जानकारी नहीं हो पायी है।

14 Sep 2025 1 min read