बलिया के टैक्स के वकीलों ने जयनारायण पाण्डेय को दिलाया जीत का भरोसा
बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्य जयनारायण पांडेय ने जिले के अधिवक्ताओं से तहसील व जिला मुख्यालय पर सहयोगी अधिवक्ता साथियों संग जाकर मिले। इस दौरान उनका भव्य स्वागत टैक्स बार एसोसिएशन बलिया में किया गया । इस दौरान जिले के अधिवक्ताओं ने आगामी बार काउंसिल उप्र के चुनाव में एक नंबर के मत देकर भेजने का संकल्प दोहराया।