बदमाशों ने युवक के घर जाकर दागी गोली, वाराणसी जाते समय मौत
उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड कस्बा स्थित बंशी पैलेस के पास शनिवार की शाम को बदमाशों की गोली से घायल आयुष यादव (25) पुत्र बच्चा यादव की मौत वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हो गयी। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, मामले में आयुष के मौसेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है।