फर्जी हो सकता है बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर
विभाष को नहीं जानते धरमवीर
बंगाल पुलिस के अनुसार रजिस्ट्रेशन में दर्ज पता — क्वार्टर नंबर AB 7/12, गुरुद्वारा रोड, बर्नपुर, थाना/लैंडमार्क हीरापुर, बर्धमान, पश्चिम बंगाल है, लेकिन गुरुवार को जब इस पते की जांच की गई तो पता चला कि वहां विभाष कुमार भट्टाचार्य नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता. वर्तमान में उस क्वार्टर में बर्नपुर इस्को कारखाने के कर्मचारी धरमवीर कुमार अपने परिवार के साथ रह रहे हैं. इस खुलासे के बाद गुरुद्वारा रोड स्थित एबी टाइप क्वार्टर के निवासी भी हैरान हैं. प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हत्या में इस्तेमाल बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी हो सकता है।
धरमवीर कुमार ने बताया कि वे वर्ष 2014 से इस घर में रह रहे हैं. उससे पहले कौन रहता था उन्हें पता नहीं है. धरमवीर कुमार ने बताया कि विभाष नाम के किसी व्यक्ति को वो नहीं जानते. उन्होंने यह भी कहा कि जिस बाइक का नंबर सामने आया है, वह वहां मौजूद नहीं है. उनके पास जो मोटरसाइकिल है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर अलग है. उन्होंने बताया कि उनके पास एक ही मोटरसाइकिल है. आसपास के लोगों ने भी यह दावा किया कि हत्या में प्रयोग हुई बाइक इस मोहल्ले में कभी देखी नहीं गयी.
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.