Skip to content
बुधवार, 04 नवम्बर 2026 | 11:24 PM
समाचारबैंक खबरों का भरोसेमंद बैंक

Section

Sports

sddefault-1
Breaking News Crime

रिश्वत लेने के आरोप में सीएमओ का स्टेनो गिरफ्तार

फाइल निस्तारित करने के नाम पर 40 हजार रुपये घूस लेते हुए गुरुवार को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने सीएमओ आफिस के चर्चित स्टेनो अनिल चौबे को रंगेहाथ दबोच लिया। टीम के लोगों ने अनिल चौबे से कड़ाई के साथ पूछताछ की। इसके बाद उसे लेकर टीम के लोग शहर कोतवाली में पहुंचे जहां कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इस कार्रवाई से पूरे सीएमओ आफिस के कर्मचारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

21 Jun 2024 2 min read
IMG-20240620-WA0011
Breaking News Crime

अधिवक्ता वरुण के असि. डिफेंस काउंसिल नियुक्त होने पर ख़ुशी

। दुबहर क्षेत्र के सहोदरा निवासी वरुण कुमार पांडेय अधिवक्ता को असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल नियुक्त होने पर जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है. श्री पांडेय ने बताया कि शासन के मंसा के अनुरूप हमारा उद्देश्य यही है कि जितने भी लोग न्याय से वंचित है, उनको न्याय दिलाना ही पहली प्राथमिकता है। बधाई देने वालों में क्रिमिनल एंड रिवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा  वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सिंह, अमित चौबे, विनय तिवारी, पंकज गुप्ता, नंदलाल सिंह, कमलेश चौबे, कुलदीप दुबे, विपिन कुमार आदि रहे।

20 Jun 2024 1 min read
HeatWaveFB-770x430-1
Breaking News Entertainment

मानसून से पहले मौसम ले सकता है करवट, दो दिन होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश में मानसून से पहले मौसम करवट लेने वाला है. प्रदेश के कई जिलों में दो दिन झमाझम बारिश होने के आसार हैं. इसको लेकर लखनऊ आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. फिलहाल प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर अभी भी जारी है. सुबह, दोपहर और शाम तीनों वक्त बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को हाल बेहाल है. इस बीच बारिश होने लोगों को राहत मिल सकती है.लखनऊ आईएमडी ने भीषण गर्मी के बीच बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

05 Jun 2024 1 min read
bf120f2901d0a39018014191f0c58308
Breaking News Entertainment

केंद्रीय सरकार बनाने में नीतीश कुमार की जेडीयू, चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी व आरएलडी की जयंत चौधरी,

लोकसभा क़ी 542 सीटों के लिए वोटों की गिनती (Lok Sabha Election Result 2024) जारी है. रुझानों के मुताबिक NDA को 300 से कम सीटें मिलती नजर आ रही है तो वहीं, बीजेपी को 250 से कम सीटें मिलती दिख रही है. अब  सवाल है कि बीजेपी के लिए उनके सहयोगी दल कितने अहम होंगे. सरकार बनाने में नीतीश कुमार की जेडीयू, आरएलडी की जयंत चौधरी, चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी का अहम रोल होगा.

05 Jun 2024 3 min read
screenshot_2024-06-04-09-09-45-14_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12
Breaking News Entertainment

यूपी में सपा के लिए अच्छी खबर, 32 सीटों पर चल रही आगे

यूपी में चुनाव आयोग का पहला रुझान सामने आया है। चुनाव आयोग के अनुसार बुलंदशहर सीट पर बीजेपी के भोला सिंह 3044 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के शिवराम और बसपा के गिरीश चंद्र पीछे हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश शर्मा 3915 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर सपा के महेंद्र सिंह नागर और बसपा के राजेंद्र सिंह सोलंकी पीछे हैं।

04 Jun 2024 1 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News Crime

ब्रेकिंग न्यूज बलिया के आनंद नगर मोहल्ले में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सनसनी

यूपी के बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में किराया के मकान पर रह रहे एक युवक ने रविवार की देररात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना से अवगत कराया। मृतक की शिनाख्त विशाल सैनी 22 वर्ष पुत्र सुनील सैनी निवासी नौबतपुर थाना सैईदराजा जिला चंदौली के रूप में की गई।

03 Jun 2024 2 min read
6654b127707d5-cyclone-remal-271454691-16x9-1
Breaking News Crime

कोलकाता के समुद्री तट पर रेमल चक्रवात का लैंडफॉल शुरू, NDRF मुस्तैद, पूर्वांचल में बारिश ने दी राहत

कोलकाता के समुद्री तट पर रेमल चक्रवात का लैंडफॉल शुरू हो गया है. इलाके में NDRF की टीमें मुस्तैद कर दी गयी है. रेमल का असर पूर्वांचल में भी देखने को मिला. मंगलवार को रेमल का असर यूपी के पूर्वांचल इलाके साफ देखने को मिला. करीब पण बजे शाम को झमाझम बारिश ने लोगो को भीषण गर्मी से राहत दिलायी.

27 May 2024 2 min read
29_10_2021-29bal_32_29102021_248-c-2_22162226_201821
Breaking News Entertainment

काहे की ट्रिपल इंजन की सरकार, ज़ब नगर के ऐतिहासिक स्थालों पर कूड़ा-कचरा फेंकवा रही नपा सरकार

काहे का ट्रिपल इंजन की सरकार, ज़ब नगर में ऐतिहासिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा फेंकवा दिया जा रहा हो. नगर पालिका के चुनाव के समय नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी जीत दिलाने के लिए केंद्र प्रदेश के साथ ही नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का नारा दिया गया. जिसे विकास के लिए नगर के लोगों ने पूरा किया. इस नारे को पूरा करने के लिए नगर के व्यापारी सहित अधिकांश वर्ग समाज के लोगों ने नपा अध्यक्ष के पद पर संत कुमार मिठाई लाल जीत दिलाई थी. लेकिन नगर में कूड़े हेयर कम होने की जगह बढ़ना शुरू हो गया.

20 May 2024 2 min read
IMG-20240517-WA0125
Breaking News Crime

सनबीम स्कूल व भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क पेयजल शिविर का उद्घाटन

जिले का सनबीम स्कूल जो अपने शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए सदैव तत्पर एवं जिले में विख्यात रहता है विद्यालय प्रबंधन करके सीखों के तर्ज पर सामाजिक दायित्वों को पूरा करने का पाठ भी अपने विद्यार्थियों को अपने क्रियाकलापों द्वारा देता रहता है.

17 May 2024 2 min read
breaking-news-background-studio-d-rendering-background-perfect-any-type-news-information-presentation-165197054
Breaking News Crime

Court News: गोली मारने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

बेखौफ बाइक सवार बादमाशों ने गोली मारकर किए थे लहूलुहान ए सी जे एम ने आरोपी को जेल भेजने का दिया आदेश विधि संवाददाता बलिया* 13अप्रैल को यानी 27दिनों पूर्व सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य निकास द्वार पर देर...

12 May 2024 2 min read
IMG-20240429-WA0230
Breaking News Crime

कोर्ट ने जांच के लिए नमूने को भेजा कोलकत्ता लैब

औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत जॉनसन बेबी पाउडर को पुनः जांच कराने को औषधि निरीक्षक द्वारा दिया गया प्रकीर्ण वाद की अर्जी पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शांभवी यादव ने अर्जी को स्वीकार करते हुए नमूने व डी डी को निदेशक केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला 3 किड स्ट्रीट कोलकत्ता पश्चिम बंगाल भेजवाने हेतु आदेश पारित कर दी है। तथा जांच आख्या सहित सुनवाई की अग्रिम तिथि भी मुकर्रर कर दी है।

12 May 2024 1 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
बलिया Breaking News

छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जन जागरूकता रैली

जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया (स्वीप नोडल अधिकारी बलिया) के आदेशानुसार प्राथमिक विद्यालय मनियर इंटर कॉलेज मनियर बलिया के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से जनमानस को जागरूक किया गया। मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

08 May 2024 2 min read