
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून से पहले मौसम करवट लेने वाला है. प्रदेश के कई जिलों में दो दिन झमाझम बारिश होने के आसार हैं. इसको लेकर लखनऊ आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. फिलहाल प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर अभी भी जारी है. सुबह, दोपहर और शाम तीनों वक्त बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को हाल बेहाल है. इस बीच बारिश होने लोगों को राहत मिल सकती है.लखनऊ आईएमडी ने भीषण गर्मी के बीच बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दो दिन बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 5 और 6 जून को बारिश हो सकती है. इस दौरान 30-35 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाऐं चलेंगी और बारिश दर्ज की जा सकती है. ऐसे में बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोग राहत भरी सांस ले सकेंगे. हालांकि मंगलवार को 56 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है.
Comments
No comments yet.