प्रदीप मयंक

बलिया: काहे का ट्रिपल इंजन की सरकार, ज़ब नगर में ऐतिहासिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा फेंकवा दिया जा रहा हो. नगर पालिका के चुनाव के समय नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी जीत दिलाने के लिए केंद्र प्रदेश के साथ ही नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का नारा दिया गया. जिसे विकास के लिए नगर के लोगों ने पूरा किया. इस नारे को पूरा करने के लिए नगर के व्यापारी सहित अधिकांश वर्ग समाज के लोगों ने नपा अध्यक्ष के पद पर संत कुमार मिठाई लाल जीत दिलाई थी. लेकिन नगर में कूड़े ढेर कम होने की जगह बढ़ना शुरू हो गया. आलम यह है की नगर ऐतिहासिक स्थान टाउन हाल के सामने सड़कों पा कूड़ा कचरा फेन दिया जाता है. वहीं सिविल कोर्ट के सामने कूड़ा फेंका रहता है. आर्यन होटल व डीपी ज्वेलर्स के सामने भी कूड़ा डाला जाता है. जो कि दो तीन दिनों तक सड़ने के बाद ही उठाया जाता है.

आलम यह है कि नगर के ऐतिहासिक स्थल के सामने इकट्ठा करने वाला स्थान नगर पालिका प्रशासन ने ही बनवा दिया. इसमें नगर के कई मोहल्ला से कूड़ा कचरा इकट्ठा होकर वहां फेंक दिया जाता है. जो पुरे दिन नगर की सुंदरता को चार चाँद लगाता रहता हैं. नगर के टाउन हाल बापू भवन के मुख्य द्वार के सामने ही कूड़ा इकट्ठा करने वाला स्थान बनाया गया. जो कूड़ा नियत स्थान के चारों तरफ फैला रहता है. टाउन हाल मार्ग से होकर गुजरने वाले वीआईपी लोग उसे देखकर नाक पर रूमाल रखकर आगे बढ़ जाते हैं.

नगर पालिका में लूट की तैयारी चुनाव के समय की कर लिया गया करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद नगर पालिका प्रशासन अध्यक्ष पद के लिए संत कुमार मिठाई लाल को जीत को दिला दी गई लेकिन नगर पालिका परिषद में जो सुधार देखना चाहिए व आज तक नहीं दिखा. ऐतिहासिक ददरी मेला के समय से ही लूट का खेल शुरू कर दिया गया. मेले में भी करोड़ों रुपए खर्च किए गए लेकिन आमदनी की जगह नुकसान का ही सौदा करना पड़ा. ऐसे में लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है की काहे की ट्रिपल इंजन की सरकार, ज़ब कूड़े और कचड़े से ही गुजरना पड़े.