लखनऊ/बलिया : देश के अधिकतर राज्यों में चिलचिलाती गर्मी से पशु पक्षी से लेकर आम जनजीवन परेशान है. सुबह सात बजे ही आसमान भगवान भाष्कर की तीसरा नेत्र खुल जा रहा है. आसमान से पुरे दिन आग के गोले बरस रहे हैं. भीषण गर्मी व उमस के चलते  तापमान का पारा हर रोज 45 डिग्री सेल्सियस पर कर रहा है जो 49 से 50 डिग्री जैसी गर्मी महसूस करा रहा है. आलम यह है पारा सभी रिकॉर्ड तोड़कर 48 डिग्री तक गर्मी का एहसास करा चुका है.चिलचिलाती धूप के बीच लोग पसीने से तर बतर नजर आए.


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक यानी 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान पूरा शहर येलो अलर्ट जोन में रहा. देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का करीब करीब यही हाल है. सुबह से शाम आठ बजे तक भीषण गर्मी का तपिश महसूस किया जा रहा है. शहर की सड़कें सुबह से शाम तक सुनी पड़ी रहती है. देर शाम शहर लोगों के आवागमन से नगर का बाजार गुलजार हो गया. लू व हीट वेब से अस्पताल में लोगों की भीड़ देखने लायक रही . उल्टी दस्त की शिकायत लेकर मरीज अस्पतालों में घूम रहे हैं.

देश के दक्षिणी राज्यों में समय से पहले दस्तक देने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। इसके कारण उत्तर और पूर्वी भारत में हीटवेव का असर फिर से दिखना शुरू हो गया है। झारखंड में हीटवेव से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक रामगढ़ और दो जमशेदपुर के थे।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कई जगहों पर बुधवार (12 जून) को तापमान 45 से 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। UP का कानपुर 47.5 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।देश के 14 राज्यों में आज भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा शामिल हैं।