Skip to content
मंगलवार, 03 नवम्बर 2026 | 10:28 PM
समाचारबैंक खबरों का भरोसेमंद बैंक

Section

Breaking News

IMG-20241017-WA0357
Breaking News

अनुशासनहीनता व लापरवाही में हल्दी एसओ व जापलिनगंज चौकी इंचार्ज सस्पेंड

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने गुरुवार की देररात कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में जापलिनगंज चौकी इंचार्ज एवं हल्दी थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. जिससे पुलिस महकमा में हड़कम्प मचा हुआ है. जबकि हल्दी थाने की कमान सिविल चौकी इंचार्ज मिथिलेश कुमार को पुलिस अधीक्षक ने सौंपी है.

18 Oct 2024 2 min read
IMG-20241017-WA0037
Breaking News

डिस्ट्रिक्ट ओपेन कराटे प्रतियोगिता में करातेबाजों ने दिखाया कौशल

शोतोकान कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में 9 वीं बी एस के ए. डिस्ट्रिक्ट ओपेन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को जनपद के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में देर रात तक चला इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कुंवर अरुण सिंह डायरेक्टर सनबीम अगरसंडा स्कूल बलिया विशिष्ट अतिथि द होराइजन स्कूल के प्रधानाचार्य एस.सिंह तथा सिहान आशीष भारद्वाज जी ने संयुक्त रूप से आरम्भ कराया इस प्रतियोगिता में लगभग 300 सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किये थे.

17 Oct 2024 3 min read
Breaking News

सामूहिक विवाह योजना में धांधली प्रकरण में बलिया में तैनात बीडीओ को शासन ने किया सस्पेंड

जिले में करीब 10 माह पहले मनियर में आयोजित सामूहिक विवाह योजना में हुई धांधली के मामले में शासन ने नवानगर के बीडीओ देवेंद्र नाथ को निलंबित कर दिया है। इनकी इसी महीने 31 तारीख को सेवानिवृत्ति होनी थी। इस बाबत शासन का पत्र जिला प्रशासन को मिला है। इसकी पुष्टि मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने की है।

17 Oct 2024 2 min read
ballia-food-scam-10792
Breaking News

खाद्यान्न घोटाले का जिन्न बाहर निकला, ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी एडीओ पंचायत को दबोचा

खाद्यान्न घोटाले का जिन्न एक बार फिर से बाहर आप गया है. इस प्रकरण में आरोपी एडीओ पंचायत को बुधवार को  ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आनन फानन में हुई इस कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम आरोपी अधिकारी को कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हो गई. इस गिरफ्तारी के बाद अटकलों का बाजार गरम है.

16 Oct 2024 2 min read
6687d82184230
Breaking News

रेलवे में नौकरी, ठेका दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला दुसरा आरोपी दबोचा गया

खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत.... बुधवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे मॉडल रेलवे स्टेशन के सामने बलिया-मालगोदाम रोड पर देखने को मिली, जहां एक चार पहिया वाहन से बाइक में टक्कर होने के बाद मारपीट हो गई और भगदड़ मच गई, तभी इसी दौरान रेलवे में फर्जी अधिकारी बनकर नौकरी और ठेका दिलाने वाले आरोपी आशुतोष मिश्रा निवासी कपसिया थाना कोचस जिला रोहतास बिहार को एसओजी टीम व कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

16 Oct 2024 5 min read
Breaking News

अधिवक्ता को याद रखने कि परम्परा ही सच्ची श्रद्धांजलि

दीवानी न्यायालय के विनम्र अधिवक्ता स्व. मदनमोहन सिन्हा की प्रथम सिविल बार एसोसिएशन के ऊपरी मंजिल पर अधिवक्ताओं द्वारा उनके स्मृति चित्र पर श्रद्धा सुमन चढ़ाते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त किया गया और श्रद्धांजलि सभा को बतौर मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा श्रद्धांजलि देने की जो परम्परा बनी है उसे सतत ईमानदारी पूर्वक कायम रखना ही स्व. सिन्हा की सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

16 Oct 2024 1 min read
IMG-20241015-WA0411
Breaking News

स्क्रब टायफस का केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग आया हरकत में, कैंप लगाकर भरे सैंपल

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया डा. वीपी द्विवेदी के निर्देश के क्रम में मंगलवार को मनियर ब्लॉक के चोरकंड ग्राम में स्क्रब टायफस का केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम एवं ब्लॉक स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मे स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया । कैम्प में मास सर्वे के अन्तर्गत कुल 50 संदिग्ध रोगियो की ब्लड सैम्पल लेकर अग्रिम जांच हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया.

15 Oct 2024 1 min read
IMG-20241015-WA0398
Breaking News

...आखिर क्यों एक दिवसीय हंगरफ़ास्ट करेंगे देश के स्टेशन मास्टर

रेलवे बोर्ड ने हाल ही में देश के सभी मंडलों में स्टेशन मास्टरों की कार्य त्रुटियों पर सख्ती से निगरानी रखने के लिए 'डेटा लॉगर' रिपोर्ट की नियमित समीक्षा का आदेश दिया है। इसके बाद स्टेशन मास्टरों का संगठन 'ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन' केंद्र सरकार के खिलाफ विभिन्न अभावों के विरोध में कल यानी बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 12 घंटे का सांकेतिक अनशन करेगा.

15 Oct 2024 4 min read
IMG-20241013-WA0172
Breaking News

एनसीसी तिराहे पर डीपी ज्वेलर्स का हुआ उद्घाटन

दशहरा के शुभ अवसर पर एक और डी पी ज्वेलर्स के दूसरी ज्वेलरी का शोरूम एन सी सी तिराहा के पास पूजा पाठ एवं विधि विधान के अनुरूप वैदिक मंत्रोचार करते हुए उनके परिवार के बुजुर्ग द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया गया और तमाम ग्राहकों की भीड़ जमा रही.

13 Oct 2024 2 min read
IMG_20241013_135335_copy_1024x473
Breaking News

अपूर्व हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के हेल्थ कैम्प में 350 से अधिक मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

अपूर्व हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चक मझौली बांसडीह रोड के तत्वावधान में रविवार को पचखोरा चट्टी स्थित एक निजी मेडिकल हॉल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें अलग-अलग क्षेत्र से आए विभिन्न रोगों के करीब 350 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क उपचार करने के बाद नि:शुल्क दवा भी वितरित किया गया. कैंप का शुभारंभ जिले के वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

13 Oct 2024 3 min read
IMG-20241012-WA0319
बलिया Breaking News

एक पंखा, एक बल्ब बिल आया 1.9 लाख, बिजली विभाग से परेशान युवक ने कर ली सुसाइड

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवक के घर बिजली का बिल एक लाख रुपये आने से मानसिक परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया है कि बिजली का बिल ज्यादा आने के कारण बेटे ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा ने घटना पर दुख जताया। साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मामला अचलगंज थाना क्षेत्र के कुशलपुर वसैना गांव का है। जहां गांव में रहने वाला शिवम राजपूत मजदूरी कर अपना परिवार का पालन पोषण करता था.

12 Oct 2024 2 min read
06_04_2023-court_23378296_2119110-780x470-1
Breaking News

Court News: उदयभान हत्याकांड में जिला जज ने दोषी अभियुक्त को सुनाई आजीवन कारावास व बीस हजार लगाई जुर्मा

लगभग तीन साल पूर्व उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर उसी गांव के उदयभान को बादमाश ने हत्या के नियत से सिर पर प्रहार किया। इसके बाद इलाज के दौरान मऊ प्रकाश हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई थी और काफी हंगामा खड़ा हुआ था । उसी मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह की न्यायालय ने हत्यारोपी सतीश कुमार को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और बीस हजार रूपये जुर्माना से भी दंडित की है। साथ ही जिला जज ने मृतक के पत्नी रीना देवी को अर्थदंड की धनराशि में से पंद्रह हजार रूपये दिलाने का आदेश दी है।

11 Oct 2024 2 min read