मरीजों का नि:शुल्क उपचार करने के बाद नि:शुल्क दवा भी वितरित


बलिया/सुखपुरा : अपूर्व हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चक मझौली बांसडीह रोड के तत्वावधान में रविवार को पचखोरा चट्टी स्थित एक निजी मेडिकल हॉल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें अलग-अलग क्षेत्र से आए विभिन्न रोगों के करीब 350 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क उपचार करने के बाद नि:शुल्क दवा भी वितरित किया गया. कैंप का शुभारंभ जिले के वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.


इस मौके पर आयोजित बृहद स्वास्थ्य शिविर में डॉ संतोष कुमार मरीजों के उपचार के उपरांत कहाकि हमें गांव के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर इस प्रकार के कैंप लगाने कि जरुरत हैं. कहा कि वर्तमान परिवेश में सर्वाधिक बीमारियां स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के चलते होती हैं. 

उन्होंने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नियमित तौर पर सपने दिनचर्या में भी बदलाव करना पड़ेगा. कहाकि गांव के मरीज जब स्थिति बिगड़ने लगती है तो तो अच्छे चिकित्सक से उपचार करने के लिए जिला मुख्यालय लेकर आते हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है.


डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि हर मरीज को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए.  कहा कि इस भाग दौड़ की जिंदगी में कहीं ना कहीं तनाव यानी स्ट्रेस भी मानव शरीर के लिए ख़तरनाक है. ऐसे में स्ट्रेस लेने कि जगह खुश रहना सीखें. कहा कि सही खान पान ही हमें सुरक्षित दिनचर्या दे सकते हैं. अगर हमें नियमित तौर पर स्वस्थ रहना है तो व्यर्थ के भाग दौड़ वह चिंता से मुक्ति पाना होगा. अधिक शराब का सेवन भी हृदय के बीमारियों को न्योता देते है.

इस मौके पर उन्होंने मरीजों को सलाह देते हुए कहा कि गांव के मरीज अक्सर आर्थिक अभाव व समय न होने का बहाना बनाकर चिकित्सकों से सही उपचार लेने की जगह गांव में ही नीम हकीम से उपचार करा कर अपने बीमारियों को ठीक कर लेने कि सोचते हैं. जो अंदर से बीमारियां गंभीर रूप लेती रहती है, उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि अगर शरीर में किसी प्रकार की कभी कोई दिक्कत होती है तो अच्छे फिजिशियन से सलाह जरूर लें. चिकित्सकीय परामर्श लेकर ईसीजी, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, कोलेस्ट्रॉल, बीपी, आदि का नियमित जांच को समय-समय पर कराते रहें.

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत सिंह ने भी बाल मरीजों का उपचार किया. वहीं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा सिंह ने महिलाओं में होने वाली बीमारियों पर विस्तार से जानकारी दी. इस अवसर पर डॉक्टर डेंटल सर्जन डॉ. मो. सुलेमान खान में दंत रोग के मरीजों का उपचार किया तथा उन्हें दांतों को स्वस्थ रखने का सलाह एवं टिप्स भी दिया. 

अंत में कार्यक्रम की संयोजक अपूर्व हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर कि एम डी श्रीमती अपर्णा वर्मा ने सभी अतिथियों व आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया. इस अवसर पर खड़क बहादुर, जसवंत कुमार, बृजेश सिंह, अविनाश जी आदि मौजूद रहे. अतिथियों का स्वागत डॉ. राजकुमार वर्मा ने किया.