Ballia News : खाद्यान्न घोटाले का जिन्न एक बार फिर से बाहर आप गया है. इस प्रकरण में आरोपी एडीओ पंचायत को बुधवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आनन फानन में हुई इस कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम आरोपी अधिकारी को कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हो गई. इस गिरफ्तारी के बाद अटकलों का बाजार गरम है.

एडीओ पंचायत को किया गिरफ्तार
जिले में खाद्यान्न घोटाले का जिन्न एक बार फिर बाहर आया है। ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनियर विकास खंड के एडीओ पंचायत अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए वाराणसी लेकर रवाना हो गई। ईओडब्ल्यू द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय में हड़कंप मच गया।
खाद्यान्न घोटाले का मामला पंजीकृत
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, वाराणसी की टीम इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में खाद्यान्न घोटाले में संलिप्त एडीओ (पंचायत) अरुण कुमार सिंह, पुत्र देवनाथ सिंह, निवासी ग्राम खटंगी, थाना सिकंदरपुर को मनियर ब्लॉक गेट के पास से गिरफ्तार करने में सफल रही है। अभियुक्त के खिलाफ सिकंदरपुर थाना में वर्ष 2006 में खाद्यान्न घोटाले का मामला पंजीकृत है।
मनियर ब्लॉक पर कार्यरत आरोपी
तब आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी ब्लॉक नवानगर में नियुक्त था और वर्तमान में मनियर ब्लॉक पर कार्यरत है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी विनीत पांडेय, सरफराज अंसारी और अरविंद सरोज, ईओडब्ल्यू वाराणसी कि टीम में शामिल रहे।
Comments
No comments yet.