Skip to content
Tuesday, August 4, 2026

Section

Breaking News

hatya-1_1661931279
Breaking News

बलिया में बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटे की चाकू से गोदकर किया हत्या, इलाके में हड़कंप

सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अपायल में रविवार की देर रात गांव के मंदिर से घर लौट रहे एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से तावड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारी व स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुँच निरीक्षण किया गया. आसपास के लोगों ने घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में जाते वक्त मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने घायल के पिता के तहरीर पर चार नामजद एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान जीतू सिंह 26 वर्ष पुत्र शारदानन्द सिंह निवासी अपायल के रूप में की गई.

16 Sep 2024 2 min read
IMG-20240916-WA0005
Breaking News

बलिया के युवक को बिहार में गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र अंतर्गत हजरतपुर गांव में रविवार की शाम एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृत युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में दयाछपरा गांव निवासी दिलीप कुमार यादव उर्फ डोका (25) पुत्र शेखर यादव के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मृतक की बाइक भी है। वहीं एक कट्टा गिरा हुआ था। सीने में गोली लगी है। सूचना पर पहुंची रामपुरहरि थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है।

16 Sep 2024 1 min read
Samacharbank_20240908_124608_0000
Breaking News

बलिया में भाभी की पत्थर से कूँचकर हत्या करने वाले दूसरे हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के राजपुत नेवरी गांव में बीते दिनों हुई एक महिला की हत्या के मामले में हत्यारोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार की दोपहर मालगोदाम रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम कृष्णा गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी राजपूत नेवरी है।

15 Sep 2024 1 min read
Samacharbank_20240908_124608_0000
बलिया Breaking News

महिला के साथ निजी स्कूल के प्रबंधक समेत 2 लोगों ने किया दुष्कर्म का प्रयास

नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में स्कूल के प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। 

15 Sep 2024 1 min read
Samacharbank_20240908_124608_0000
Breaking News

टेंडर घोटाला : एक्सईएन मुकीम अहमद सहित चार अधिशासी अभियंता व लेखाकार पर लगा आरोप

जल निगम झांसी के मुख्य अभियंता राकेश कुमार को मिली जांच शासन ने जांच रिपोर्ट पांच अक्तूबर तक देने के लिए कहा बलिया। जिले के जल निगम ग्रामीण में टेंडर घोटाला सामने आया है। मामले में अधिशासी अभियंता जेके गुप्ता, अज...

15 Sep 2024 3 min read
IMG_20240914_120624
Breaking News

बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत, 42132 वाद निस्तारित

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिवानी न्यायालय परिसर में किया गया। उद्घाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अमित पाल सिंह द्वारा दीप प्रवज्वलित कर मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। 

14 Sep 2024 3 min read
IMG-20240914-WA0301
Breaking News

ट्रेन पर चढ़ते वक्त गिरा व्यापारी, कटा दोनों पैर, आक्रोशित व्यापारियों ने रेवती हाल्ट स्टेशन पर द

रेवती हाल्ट रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसल जाने से एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में व्यापारी का दोनों पैर कट गया। जिससे आक्रोशित व्यापारियों ने रेवती बाजार बंद कराते हुए रेवती हाल्ट रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठ गए। उधर घायल व्यापारी को लोगों ने सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां से चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया गया.

14 Sep 2024 3 min read
IMG-20240913-WA0020-1024x576
Breaking News

जिले कि दुर्व्यवस्था सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर सपजनों ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन

जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, बेतहासा महंगाई, प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था, गोंड, खरवार, तुरहा बिरादरी को एससी, एसटी जाति प्रमाण पत्र न निर्गत करने, घाघरा, गंगा नदियों के बाढ़ और कटान पीड़ितों को मदद करने, भाजपा नेताओं द्वारा अवैध शराब के किए जा रहे धंधे को रोकने, छात्रसंघ चुनाव पर लगी रोक हटाने, जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने कि मांग सहित जनपद को विशेष पैकेज देने, बंद पड़े नलकूपों को ठीक करने नगर क्षेत्र के जलजमाव एवं जाम से मुक्ति आदि 18 सूत्री मांगो को लेकर समाजवादी पार्टी बलिया द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को विशाल धरना दिया गया। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से पहुंचाने के लिए अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

13 Sep 2024 2 min read
court-1
Breaking News

Court News:न्यायालय का फर्जी हस्ताक्षर व मोहर लगा कर रिलीज भेजना पड़ा भारी

कोतवाली पुलिस आरोपी को लायी सीजेएम कोर्ट हुआ जेल भेजने का आदेश विधि संवाददाता शहर कोतवाली पुलिस अभी कई जलसाजों का करेगी भंडाफोड़ बलिया: दीवानी न्यायालय के कैंपस में फर्जीवाड़ा करने वाले जालसाजो का धीरे धीरे...

13 Sep 2024 2 min read
448-252-22430359-thumbnail-16x9-image-as-2
Breaking News

मोबाइल देख रहा था मरीज, डॉक्टर्स ने निकाला ब्रेन ट्यूमर

मरीज मोबाइल देख रहा था. दूसरी तरफ डॉक्टरों ने मरीज के दिमाग में पनपे ट्यूमर ऑपरेशन कर निकाल दिया. इससे चिकित्साकों कि टीम ने मरीज को लकवा के जोखिम से भी बचा लिया. ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य है. बातचीत कर रहा है. यह जटिल ऑपरेशन चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के डॉक्टरों ने किया है. इस चिकित्साकीय शल्य टीम में बलिया जिले वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. अमित उपाध्याय का भी महत्वपूर्ण योगदान मना जा रहा है. टीम के सदस्यों को बधाई देने का दौर जारी है.

13 Sep 2024 2 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News

गमला रखने के विवाद में महिला की सनसनीखेज हत्या, आरोपियों के खिलाफ तहरीर

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजपूत नेवरी में गमला रखने को लेकर एक महिला की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही CO सिटी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये।

13 Sep 2024 1 min read
IMG-20240912-WA0356
Breaking News

नुकीले हथियार से 11वीं की छात्रा को मारपीट कर किया लहूलुहान

गुरुवार को पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा चट्टी से करीब 100 मीटर पूर्व स्कूल से लौट रही 11वी छात्रा को तीन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। लड़की की चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। उधर परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस लड़की को सीएचसी खेजुरी ले गए, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

12 Sep 2024 2 min read