बलिया : राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया पर भगवान श्री धन्वन्तरि जयन्ती एवं नवम् आयुर्वेद दिवस बहुत धूम-धाम से मनाया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं अधिकारी डॉक्टर आनन्द सिंह कुशवाहा,जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी,तथा नोडल अधिकारी डॉक्टर सुबास चन्द्र यादव सहित जनपद के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.


कार्यक्रम में डॉक्टर अमरेश मिश्र,डॉक्टर श्याम सुंदर पाण्डेय तथा डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने आयुर्वेदिक नवाचार, प्रकृति परीक्षण तथा पंचकर्म के विविध आयामों के बारे में बताया।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर आनन्द सिंह कुशवाहा ने भगवान श्री धन्वन्तरि जयन्ती एवं नवम् आयुर्वेद दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला.

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुबास चन्द्र यादव ने किया. अंत में उन्होंने ने सभी आगतुकों के प्रति आभार जताया.