जिला जज अमितपाल सिंह ने न्यायिक परिवार को दी बधाई

विधि संवाददाता

बलिया : हिंदुओं का त्यौहार चाहे दीपावली हो, दशहरा हो या छठ पूजा हो प्रत्येक साल आता रहता है जो हमारी परंपराओं में, सभ्यता एवं संस्कार का एक मुख्य हिस्सा है और साथ ही एक दूसरे से मेल मिलाप करके आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्र पूर्ण स्वच्छ तथा साकारात्मक वातावरण बनाने के लिए मुख्यत पर्व बनाए गए है इसका ध्यान रहे कि इसके नाम पर पर्वों का दुरुपयोग न हो, उक्त उदगार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमितपाल सिंह ने देर शाम को न्यायिक अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक में व्यक्त किया.

साथ ही दीपावली के त्यौहार पर सिविल, क्रिमिनल एवं राजस्व विभाग के अधिवक्ता गण, न्यायिक अधिकारी गण, प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों समेत पूरे जनपद वासियों को तहे दिल से हार्दिक बधाई दी है और बताया कि पुनः न्यायालय अपने समयानुसार 4नवंबर 2024 को पूर्ववत जैसा खुल जाएगा।

त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट