दिवंगत शरीर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे सरकार्यवाह दत्तात्रेय
बलिया। संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीरचंद का शनिवार देर शाम 7 बजकर 26 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश में निधन हो गया।वर्तमान में उनका केंद्र दिल्ली था। कई वर्षों तक पूर्वोत्तर भारत में रहकर संस्कार भारती के कार्य विस्तार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। पूर्वोत्तर भारत की यात्रा में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। 17 अक्टूबर देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव हनुमानगंज पहुंचा। 18 अक्टूबर 2021 को उनके अंतिम दर्शन हेतु हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, क्षेत्र प्रचारक अनिल उनके आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किए
बलिया जिले के हनुमानगंज में जन्मे अमीरचंद 1981 में संघ के स्वयंसेवक बने। 1985 में आजमगढ़ में संघ के तहसील प्रचारक बने। 1987 में संस्कार भारती में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दिया। उसके बाद से ही संस्कार भारती के विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए वर्तमान में अखिल भारतीय महामंत्री की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। साथ मे प्रान्त प्रचारक सुभाषजी सह प्रान्त प्रचारक अजय जी, सह प्रान्त कार्यवाह विनय, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, संस्कार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त,विभाग, जिला, व नगर के कार्यकर्ता बन्धुगणों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
इस अवसर पर संस्कार भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले ने स्व.अमीरचंद जी के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया और बताया कि वह एक तपस्वी का जीवन व्यतीत करते थे जी लोककला व लोककलाकारों की हमेशा चिंता किया करते थे। पद्मश्री मालिनी अवस्थी जी ने बताया कि वो संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री होने के नाते भारतीय कला के विकास हेतु कलाकारों एवं ऐसे लोकविधा के संगठनों का संयोजन एवं मार्गदर्शन करते थे। आज हम लोककला एवं भारतीय संस्कृति के मूर्धन्य व्यक्तित्व को खो दिया। उनका अंतिम संस्कार शिवरामपुर घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े भतीजे रितेश ने दिया।।
ये महान विभूतियां हुई शामिल
इस मौके पर संघ कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर,सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू , पद्मश्री मालिनी अवस्थी सहित सैकड़ों शुभेच्छुओं परिजनों की उपस्थिति में शिवरामपुर घाट पर अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ।
Comments
No comments yet.