बलिया। रसड़ा कसबे में आयोजित दशहरा मेला घूमकर रसड़ा से शुक्रवार की देर शाम घर लौट रहे दो युवकों पर चाकुओं से हमला करने के मामले में एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि दो युवक घायल हो गए थे। इस मामले में रसड़ा पुलिस ने तहरीर में नामजद तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अभियुक्त अभी भी फरार चल रहा है।

पुलिस की माने तो रसड़ा कस्बा से घर जाते समय सिंगही मां काली मंदिर के पास (रसड़ा जाम मार्ग) देवेन्द्र चौहान व सुनिल चौहान को एक मोटरसाइकिल संख्या UP60AH 0368 पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट और बीच बचाव करते समय चाकू से देवेन्द्र चौहान पुत्र रामप्रीत चौहान व सुनील चौहान पुत्र योगेन्द्र चौहान तथा मंयक चौहान निवासीगण ग्राम महाराजपुर थाना रसड़ा को घायल करने तथा गाली गुप्ता देने व जान से मारने की घमकी देने के मामले में एक मुकदमा पंजीकृत कराया था ।

पीड़ित पक्ष के मुताबिक घायल देवेन्द्र की इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते मे (सैदपुर जिला गाजीपुर के पास) मृत्यु हो गयी । जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 302/34 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी । विवेचना में अमित कुमार उर्फ प्रेम यादव पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद, अमरनाथ यादव पुत्र प्रहलाद यादव, अमित यादव पुत्र राजनारायण यादव, जय चन्द उर्फ जैकी राजभर पुत्र मारकण्डे राजभर नि0गण ग्राम छितौनी थाना रसड़ा नामजदगी प्रकाश में आया है।

जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार,  क्षेत्राधिकारी रसड़ा एस. एन. वैस केनिर्देशन में गठित टीम की मदद से पुलिस ने अमित कुमार उर्फ प्रेम यादव पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद, अमरनाथ यादव पुत्र प्रहलाद यादव को रसड़ा नगरा मुख्य मार्ग पर तहसील मोड़ से तथा अमित यादव पुत्र राजनारायण यादव निवासी छितौनी थाना रसड़ा को रोडवेज बस स्टैण्ड रसड़ा से गिरफ्तार कर लिया इनके पास है पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया है।