बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) के पदाधिकारियों द्वारा जनपद के सांसद सनातन पाण्डेय से भेंट कर आगामी 20 मई के प्रस्तावित बंद/व्यापारिक मुद्दों एवं दवा व्यवसायियों से संबंधित महत्वपूर्ण समस्याओं और मांगों के विषय में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से दवा व्यापारियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को सांसद के समक्ष रखा गया।

बैठक के दौरान सांसद सनातन पांडेय ने एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और दवा व्यापारियों की समस्याओं के प्रति सकारात्मक रुख अपनाते हुए तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने इस संबंध में एक औपचारिक पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों एवं विभागों तक दवा व्यापारियों की मांगों और चिंताओं को पहुंचाने का आश्वासन दिया।
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP
सांसद पांडेय ने यह भी कहा कि चिकित्सा सेवाओं और दवा वितरण व्यवस्था से जुड़े लोगों की समस्याओं का समाधान होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे आम जनता को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि दवा व्यवसाय केवल व्यापार नहीं, बल्कि समाज सेवा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि दवा विक्रेता सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और उनसे संबंधित व्यावहारिक समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है।
अध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन लगातार दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा तथा उनके अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। सांसद महोदय से हुई इस मुलाकात को उन्होंने दवा व्यवसायियों की आवाज को उचित मंच मिलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन सांसद द्वारा दिए गए सहयोग एवं सकारात्मक पहल के लिए उनका आभार व्यक्त करता है तथा उम्मीद करता है कि संबंधित मुद्दों पर शीघ्र उचित कार्यवाही किया जाएगा। इस मौके पर पर बीसीडीए के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, महामंत्री बब्बन यादव, वरुण तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद है।
Enjoy Live Vivid Bharti Click here for more live radio
Advertisement 7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20 Click here for more live radio
Advertisement 9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs Click here for more live radio
कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें Please donate to support our work
















Your IP Address : 216.73.216.20