Ballia Breaking News Education Entertainment Finance

बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन ने एआईओसीडी की 20 मई की हड़ताल का किया पूर्ण समर्थन

बलिया : ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) के आह्वान पर 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन ने पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है। इस दौरान नर्सिंग होम में संचालित होने मेडिकल स्टोर को भी बंद रखने का निर्णय लिया है।

बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राजेश कुमार केजरीवाल और सचिव डा. बी.के. गुप्ता ने वक्तव्य जारी करटे हुए आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस के द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित आल इंडिया केमिस्ट बंद का पुरज़ोर समर्थन किया है । समर्थन में सभी नर्सिंग होम भी अपने दवा दुकानों को बंद रखेंगे ।

आरटीआई आवेदन करने के लिए Visit उत्तर प्रदेश आरटीआई ऑनलाइन
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP

साथ ही एसोसिएशन का कहना है कि सभी मांगे जायज़ हैं और सरकार से अपील है कि इन सभी मांगों को जल्द से जल्द लागू किया जाए । कहा कि दवा व्यापार एवं औषधि वितरण व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। बैठक में सरकार से मांग की गई कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए, बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा अत्यधिक छूट देने की व्यवस्था पर रोक लगाई जाए तथा नकली एवं अवैध दवाओं की बिक्री रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ये मांगें केवल दवा विक्रेताओं के हित तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आम जनता को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय दवाएं उपलब्ध कराने के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
अध्यक्ष ने सरकार से अपील की कि एआईओसीडी द्वारा उठाई गई मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यथाशीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।


बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन ने 20 मई की हड़ताल को नैतिक एवं संगठनात्मक समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि यह आंदोलन जनहित, मरीजों की सुरक्षा तथा औषधि वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह न्यायसंगत है।


Enjoy Live Vivid Bharti
Click here for more live radio
Advertisement
7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20
Click here for more live radio
Advertisement
9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs
Click here for more live radio

कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें
donate
donate
Please donate to support our work
Pradeep Gupta
Turns chaos into clarity.