बलिया। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएन वीमेन द्वारा आयोजित “शी लीड्स” कार्यक्रम में बलिया की सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने प्रतिभाग किया। लखनऊ स्थित आईटीसी ग्रुप के पांच सितारा होटल में आयोजित इस तीन दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित महिलाओं को शामिल किया गया था। कार्यक्रम में महिला कल्याण मंत्री एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य सहित अनेक महिला विधायक, उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों की ख्यातिप्राप्त महिलाएं उपस्थित रहीं।
अपना खोया/चोरी हुआ मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करें Visit CEIR
धोखाधड़ी कॉल या एसएमएस की रिपोर्ट करें Visit CHAKSHU
अपने नाम पर मोबाइल कनेक्शन जानें Visit TAFCOP
पूर्व ग्राम प्रधान रतसरकला एवं भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित कर महिलाओं को राजनीति एवं नीति निर्माण में नई भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। उसी क्रम में संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूएन वीमेन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिला नेतृत्व सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सामुदायिक सहभागिता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपने जमीनी अनुभवों को व्यापक सामाजिक एवं नीतिगत दृष्टिकोण से समझने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को नेतृत्व, संवाद एवं निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।स्मृति सिंह पूर्व में देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित प्रतिष्ठित सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाओं तथा विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों में सहभागिता कर चुकी हैं। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मानों व पुरस्कारो से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वे शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक नेतृत्व जैसे जमीनी मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

Enjoy Live Vivid Bharti Click here for more live radio
Advertisement 7007809707 for Ad Booking
Enjoy Live Mirchi Top 20 Click here for more live radio
Advertisement 9768741972 for Hosting Service
Enjoy Live Bhojpuri Songs Click here for more live radio
कृपया हमारे वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए डोनेट करें Please donate to support our work



















Your IP Address : 216.73.216.20