यूपी में चुनाव आयोग का पहला रुझान सामने आया है। चुनाव आयोग के अनुसार बुलंदशहर सीट पर बीजेपी के भोला सिंह 3044 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के शिवराम और बसपा के गिरीश चंद्र पीछे हैं। वहीं गौतमबुद्ध नगर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश शर्मा 3915 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर सपा के महेंद्र सिंह नागर और बसपा के राजेंद्र सिंह सोलंकी पीछे हैं।
Author: Pradeep Gupta
ब्रेकिंग न्यूज बलिया के आनंद नगर मोहल्ले में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सनसनी
यूपी के बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में किराया के मकान पर रह रहे एक युवक ने रविवार की देररात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों को घटना की सूचना से अवगत कराया। मृतक की शिनाख्त विशाल सैनी 22 वर्ष पुत्र सुनील सैनी निवासी नौबतपुर थाना सैईदराजा जिला चंदौली के रूप में की गई।
बलिया के ग्राम मठ धज्जू गिरि के ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार
प्रशासन व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की ग्रामीणों ने नहीं सुनी बात सड़क, बिजली, पानी, ट्रान्सफार्मर ग्रामीणों की है समस्या गांव की आबादी 1400 तथा मतदाता 997 बलिया। लोकसभा 72 के बैरिया विस क्षेत्र के ग्राम मठ धज्जू गिरि के ग्रामीणों ने शनिवार को प्राईमरी पाठशाला मठ धज्जू गिरि के बूथ संख्या 157 पर स्थानीय […]
अब फिर आएगा चक्रवाती तूफान! दिल्ली-UP में चलेंगी ठंडी हवाएं और बरसेंगे, बदरा, जानें IMD का ताजा अपडेट
भीषण गर्मी के चलते यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है. पूर्वांचल सहित प्रदेश के अधिकांश जनपदों में अधिकतम तापमान 50 से 51 डिग्री के बीच पहुंच चुका है। दिन के साथ साथ रात में भी लोगों को पसीने छूट रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। अरब सागर में एक बार फिर चक्रवात की स्थिति बन रही है, जिससे ठंडी हवाएं चलेंगी और बादल बरसेंगे। आइए जानते हैं कि आईएमडी का ताजा अपडेट क्या है?अरब सागर में चक्रवाती तूफान की स्थिति उत्पन्न होने से उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार है।
नारद के बयान पर विधायक रिजवी का करारा पलटवार
नारद राय द्वारा अनाप शनाप बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं जिस समाजवादी पार्टी ने उन्हें फर्श से उठा कर अर्स तक पहुंचाई उसमे ताला लगाने की बात कहना छोटा मुंह बड़ी बात हैं समाजवादी पार्टी किसी एक आदमी के बूते खड़ी नही हैं बल्कि लाखो लाख कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान के बल पर खड़ी हैं। उक्त बाते समाजवादी पार्टी के प्रांतीय सचिव और सिकंदरपुर के विधायक मु.जियाऊदीन रिजवी ने मंगलवार को जारी अपने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा.
भाष्कर तेवर तल्ख़ : पारा पहुंचा 45 के पार, जून में होगी झमाझम बारिश
देश भर के अधिकतर राज्यों में चिलचिलाती गर्मी से आमजन परेशान है. राजधानी में तेज हवाएं चलने से को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है. उमस के कारण 41 डिग्री तापमान में भी भी 50 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस की गई. आलम यह है पारा सभी रिकॉर्ड तोड़कर 48 डिग्री तक गर्मी का एहसास करा चुका है.
चिलचिलाती धूप के बीच लोग पसीने से भी भीगते नजर आए.
एनजीटी के आदेशों को ठेंगा, अब भी कटहल नाला में बेखौफ़ गिरा रहे सीवेज का पानी
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों को ठेंगा दिखाकर गंगा को मैला करने का क्रम लगातार जारी है। बलिया के कटहल नाला ने गिर रहे सीवेज का गन्दा पानी ट्रीट करने या उसे रोकने की दिशा में न तो नगरपालिका प्रशासन ही कोई सख्त कदम उठा रहा है न तो UPPCB के अफसरों ने उसे रोकने की दिशा कोई ठोस क़वायद की है. कटहल नाला के जरिये हर रोज गंगा में जाने वाला गन्दा पानी कब रुकेगा. ये तो जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं बता पा रहे हैं. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( एनजीटी ) के आदेशों का पालन करवाने के लिए महकमे के आला अफसर अब भी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

















Your IP Address : 216.73.216.214